मनोरंजन

एक्ट्रेस नुसरत जहां ने कर ली दूसरी शादी! जानें सच्चाई

Nilmani Pal
11 Oct 2021 7:32 AM GMT
एक्ट्रेस नुसरत जहां ने कर ली दूसरी शादी! जानें सच्चाई
x

अभिनेत्री और सांसद नुसरत जहां कुछ समय से अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। निखिल जैन से शादी से लेकर अलगाव तक की खबरें छाई रहीं। जिसके बाद उनके रिलेशनशिप की चर्चा बंगाली अभिनेता यश दासगुप्ता के साथ आने लगीं। अब नुसरत जहां ने अपने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिन्हें देखने के बाद ये इशारा मिल रहा है कि उन्होंने यश के साथ शादी कर ली है। नुसरत जहां और यश दासगुप्ता हाल ही में पेरेंट्स बने हैं हालांकि अभी तक उन्होंने अपनी शादी के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। 10 अक्टूबर को यश का जन्मदिन था। इस मौके पर नुरजहां ने केक की तस्वीर पोस्ट की जिस पर Husband और Father लिखा था।

उन्होंने यश के साथ भी एक तस्वीर पोस्ट की है। दोनों डाइनिंग टेबल पर बैठे हुए हैं। देर रात नुसरत ने यश को बर्थडे ट्रीट देकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'हैप्पी बर्थडे।' आगे उन्होंने हार्ट का इमोटिकॉन बनाया। बता दें कि नुसरत ने 26 अगस्त को बेटे ईशान को जन्म दिया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसका ऐलान नहीं किया था लेकिन बेबी बंप के साथ उनकी तस्वीरें वायरल होने के बाद पता चला। नुसरत और निखिल की शादी 2019 में तुर्की में हुई थी। कुछ समय बाद ही उनके रिश्ते में दरार आ गई और दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया।






Next Story