मनोरंजन

एक्ट्रेस तक सुरक्षित नहीं: मॉल में युवकों ने की गलत तरीके से छूने की कोशिश, फिर उसके बाद...

jantaserishta.com
18 Dec 2020 2:34 PM IST
एक्ट्रेस तक सुरक्षित नहीं: मॉल में युवकों ने की गलत तरीके से छूने की कोशिश, फिर उसके बाद...
x
बड़ी खबर.

मुंबईः केरल के एक मॉल में मलयालम सिनेमा की एक्ट्रेस (Malayalam actress) के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. मामला केरल के लुलु मॉल का है. जहां एक्ट्रेस अपनी बहन के साथ शॉपिंग के लिए गई थी. इसी दौरान मॉल में दो युवकों ने अभिनेत्री के साथ जबरन बात करने और उनसे छेड़छाड़ (Malayalam actress Molested in Mall) करने की कोशिश शुरू कर दी. एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर इस पूरी घटना को बयान किया है. एक्ट्रेस ने एक पोस्ट लिखते हुए बताया कि गुरुवार को वह अपनी बहन के साथ एक मॉल गई थी, जहां दो युवक पहले तो उनका पीछा करते रहे फिर उन्हें गलत तरीके से छूने की कोशिश की. यही नहीं, यह सब करने के बाद दोनों पुरुषों ने एक्ट्रेस से बात करने की कोशिश भी की.

एक्ट्रेस की शिकायत के बाद राज्य महिला आयोग ने घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया है. महिला आयोग ने एक्ट्रेस के सोशल मीडिया पर शेयर किए पोस्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है. एक्ट्रेस ने पूरी घटना को लेकर एक पोस्ट लिखा है- 'दो लोगों ने मॉल में पहले तो मेरा पीछा किया. वहां ज्यादा भीड़ नहीं थी. दोनों लंबे समय तक पहले तो मुझे घूरते रहे फिर एक ने मेरी कमर के नीचे अपना हाथ रख दिया. पहले तो मुझे लगा यह गलती से हुआ होगा, लेकिन फिर मुझे पता चला की यह सब जान-बूछकर किया गया है.'
'मैं जैसे ही वहां से निकलने लगी, दोनों ने मुझे घेर लिया. यह देखते ही मेरी बहन मेरे पास आ गई और मुझसे पूछा कि क्या सब ठीक है. मुझे यह बहुत अजीब लगा. कोई कैसे इस तरह की हरकत कर सकता है. हम वहां से चले गए, लेकिन फिर दोनों हमारा पीछा करते हुए वेजेटेबल काउंटर तक आ पहुंचे. दोनों मेरे सामने आकर मुझसे मेरी फिल्म और काम को लेकर पूछने लगे. ये सब देखकर मेरी मां भी वहां आ गईं, जिन्हें देखते ही दोनों वहां से भाग निकले.'


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story