मनोरंजन

एक्ट्रेस नोरा फतेही से होगी पूछताछ, ED ने जारी किया समन, जानिए मामला!

jantaserishta.com
14 Oct 2021 11:08 AM IST
एक्ट्रेस नोरा फतेही से होगी पूछताछ, ED ने जारी किया समन, जानिए मामला!
x

नई दिल्ली: दिल्ली की तिहाड़ जेल (Tihar Jail) के अंदर से ही 200 करोड़ रुपये की वसूली का रैकेट चलाने के मामले में प्रवर्तन निदेशालय की जांच का दायरा बढ़ता ही जा रहा है. अब बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही (Nora Fatehi) को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने समन जारी कर आज पूछताछ के लिए बुलाया है. हालांकि, ED के अधिकारियों के मुताबिक अभी ये तय नहीं हो सका है कि नोरा केंद्रीय एजेंसी की पूछताछ में शामिल होंगी या नहीं.

बता दें कि तिहाड़ जेल के अंदर से 200 करोड़ रुपये की रंगदारी वसूलने के मामले में सुकेश चंद्रशेखर और उसकी कथित पत्नी एक्ट्रेस लीना पाल जेल में बन्द है. सुकेश ने नोरा फतेही को भी अपने जाल में फंसाने की साजिश रची थी.
नोरा फतेही एक कनेडियन मॉडल-अभिनेत्रीं हैं. नोरा ने बॉलीवुड में कई मशहूर आइटम सॉन्ग पर डांस किया है. वो कई रिऐलिटी शो में नज़र आ चुकी हैं. नोरा स्ट्रीट डांसर 3डी, बाटला हाउस जैसी फ़िल्मों में भी काम कर चुकी हैं.
फ़िल्म एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस को भी ED ने तीसरी बार समन भेजा है. उन्हें पूछताछ में शामिल होने के लिए कल MTNL स्थित ED दफ्तर बुलाया है. जैकलीन को भी सुकेश ने जेल के अंदर से साजिश रचकर अपने जाल में फंसाने की कोशिश की थी.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story