मनोरंजन

एक्ट्रेस नोरा फ़तेही ने हाई हील पहनकर सॉन्ग 'साकी-साकी' पर किया जोरदार डांस...वीडियो देख फैंस हुए दीवाने

Subhi
27 April 2021 2:34 AM GMT
एक्ट्रेस नोरा फ़तेही ने हाई हील पहनकर सॉन्ग साकी-साकी पर किया जोरदार डांस...वीडियो देख फैंस हुए दीवाने
x
नोरा फ़तेही बॉलीवुड की बेहतरीन डांसर्स में मानी जाती हैं। म्यूज़िक वीडियोज़ से लेकर बॉलीवुड फ़िल्मों में अपने डांस मूव्स से नोरा ने करोड़ों को दीवाना बनाया है।

नोरा फ़तेही बॉलीवुड की बेहतरीन डांसर्स में मानी जाती हैं। म्यूज़िक वीडियोज़ से लेकर बॉलीवुड फ़िल्मों में अपने डांस मूव्स से नोरा ने करोड़ों को दीवाना बनाया है। अब नोरा का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसमें नोरा पेंसिल हाई हील पहनकर अपने लोकप्रिय गाने साकी-साकी पर डांस करती नज़र आ रही हैं।

वीडियो डांस रिएलिटी शो डांस दीवाने 3 का है, जिसे माधुरी दीक्षित, कोरियोग्राफर तुषार कालिया और धर्मेश जज करते हैं। वीडियो में नोरा तुषार कालिया के साथ साकी साकी डांस से समां बांधती नज़र आ रही हैं। ख़ास बात यह कि शो में नोरा वेस्टर्न ड्रेस के साथ पेंसिल हाई हील पहने हुए थीं, मगर इससे उनके संतुलन पर कोई फ़र्क नहीं पड़ा। टॉपलेस तुषार के साथ नोरा ने पूरे दिल से डांस किया तो जज भी मस्ती में डूब गये।

माधुरी दीक्षित, जो ख़ुद बेहतरीन डांसर हैं, नोरा के डांस पर सरप्राइज़ होती दिखीं। वहीं, धर्मेश उनके डांस का लुत्फ़ उठाते नज़र आये। वीडियो में भारती सिंह और हर्ष भी नोरा के डांस पर झूमते दिखते हैं। इस वीडियो पर कई फैंस ने कमेंट किये हैं। मोरक्को मूल की नोरा कनाडा की रहने वाली हैं। मगर, इंटरव्यूज़ में वो कहती रही हैं कि ख़ुद को दिल से भारतीय मानती हैं।
नोरा ने अपना फ़िल्मी करियर बतौर एक्ट्रेस रोर- टाइगर्स ऑफ़ द सुंदरबन से शुरू किया था। इसके बाद पुरी जगन्नाथ की फ़िल्म टेम्पर में उन्होंने एक गाना किया, जो उनका तेलुगु डेब्यू था। नोरा ने दक्षिण भारतीय भाषाओं की कई फ़िल्मों में डांस गाने करके अपनी पहचान एक डांसर के तौर पर मजबूत कर ली
भारतीय सिनेमा की सबसे कामयाब फ़िल्मों में से एक बाहुबली- द बिगिनिंग के एक गाने में भी नोरा प्रभास के साथ थिरकती नज़र आयी थीं। मगर, 2018 में आयी सत्यमेव जयते के रीमिक्स गाने दिलबर दिलबर ने नोरा को ज़बरदस्त लोकप्रियता दिलवायी।
इस गाने में उनके डांस मूव्स की ख़ूब सराहा गया और उन्हें दिलबर गर्ल कहा जाने लगा। ख़ास बात यह है कि सिर्फ़ तुम का यह गाना सुष्मिता सेन पर फ़िल्माया गया था। 2020 में नोरा वरुण धवन और श्रद्धा कपूर की स्ट्रीट डांसर 3डी में एक ख़ास रोल में दिखीं। अब अजय देवगन की भुज द प्राइड ऑफ़ इंडिया में नोरा एक किरदार निभाती दिखेंगी


Next Story