मनोरंजन

एक्ट्रेस नोरा फतेही ने ले लिया बदला, उछल पड़े फैंस, इस वीडियो ने इंटरनेट पर मचाई धूम

jantaserishta.com
4 Feb 2021 4:38 PM IST
एक्ट्रेस नोरा फतेही ने ले लिया बदला, उछल पड़े फैंस, इस वीडियो ने इंटरनेट पर मचाई धूम
x

लगभग 5 दिनों पहले नोरा फतेही(Nora Fatehi) ने एक पोस्ट कर बताया था कि वो बदला लेने में यकीन रखती हैं पश्चाताप में नहीं. और जल्द ही वो बदला पूरा होने वाला है. और आज नोरा ने वो बदला ले लिया. उनका नया गाना छोड़ देंगे आज रिलीज़ हो गया जिसमें नोरा काफी अलग अंदाज़ में नज़र आई. और उन्होंने धोखे का बदला धोखे से दिया.

नोरा फतेही(Nora Fatehi) का नया गाना छोड़ देंगे अब से कुछ ही घंटे पहले रिलीज़ हुआ है. लेकिन रिलीज़ होते ही इस नए गाने ने धूम मचा दी है. यूट्यूब पर इस गाने को महज़ 2 घंटे के भीतर ही साढ़े 4 लाख से ज्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं तो वहीं खुद नोरा ने भी इस गाने को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किया है जहां भी 4 लाख से ज्यादा बार ये देखा जा चुका हैं.
इस गाने में नोरा के साथ एहान भट्ट हैं. जो कि एक मॉडल हैं और 99 Songs नाम की एक फिल्म में नज़र भी आ चुके हैं. इस खूबसूरत गाने को डायरेक्ट किया है सचेत - परंपरा ने. और परंपरा टंडन ने इस गाने को आवाज़ भी दी है.
नोरा फतेही को ज्यादातर बेली डांस या फिर हिप हॉप स्टाइल का डांस करते ही देखा गया है. चाहे वो दिलबर सॉन्ग हो या फिर साकी साकी, एक तो कम जिंदगानी. लेकिन इस बार उनका डान्सिंग स्टाइल काफी जुदा. वो बंजारन के लुक में folk Dance करती नज़र आ रही हैं. गाना काफी खूबसूरत लोकेशन्स पर शूट किया गया है. इसे देखकर ही लग रहा है कि ये गाना सुपरहिट होने वाला है जो साल का हिट गाना बनेगा. यूं तो नोरा ने जो भी गाना किया है वो हिट हुआ ही है और छोड़ देंगे भी सुपरहिट गानों की लिस्ट में शुमार होने ही वाला है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story