मनोरंजन

एक्ट्रेस नोरा फतेही ने गोल्डन ड्रेस में दिखाया धमाकेदार अंदाज, इस VIDEO से नहीं हटेगी नजर

jantaserishta.com
31 Jan 2021 4:32 PM IST
एक्ट्रेस नोरा फतेही ने गोल्डन ड्रेस में दिखाया धमाकेदार अंदाज, इस VIDEO से नहीं हटेगी नजर
x

नोरा फतेही(Nora Fatehi) कितनी बेहतरीन डांसर है ये बात किसी से छिपी नहीं है. दिलबर (Dilbar) से लेकर साकी साकी (Saki Saki) तक उनका हर गाना ज़बरदस्त हिट रहा है. और गाने में नोरा फतेही के डांस(Nora Fatehi Dance) का तड़का मानो सोने पर सुहागा हो. इन गानों के अलावा भी नोरा फतेही के डांस वीडियो भी अक्सर वायरल होते रहते हैं वहीं अब एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसमें वो पंजाबी डांस करती नज़र आ रही हैं और इसमें उनका साथ दिया मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह(Bharti Singh) ने.

नोरा फतेही ने एक बार इंडियाज़ बेस्ट डांसर में बतौर गेस्ट जज हिस्सा लिया था. ये वीडियो तभी की है जब स्टेज पर नोरा फतेही ने पंजाबी डांस का जादू चलाया. दरअसल, स्टेज पर मौजूद होस्ट भारती सिंह ने नोरा फतेही से पंजाबी डांस करने की गुजारिश की थी. इस पर नोरा ने कहा था कि अगर उन्हें कोई सिखाएगा तो वो जरुर पंजाबी डांस करेंगी. इस पर ये जिम्मेदारी भारती ने उठाई और फिर जबरदस्त गिद्दा पाया. आप भी देखिए नोरा का पंजाबी डांस
क्यों है ना कमाल का डांस. तो बताइए नोरा को इस डांस के लिए कितने नंबर देना चाहेंगे आप. वैसे नोरा बेली डांस में माहिर हैं और अक्सर इसकी झलक भी वो दिखाती रहती हैं.
नोरा का जल्द नया गाना होगा रिलीज़
वहीं नोरा फतेही का नया गाना भी जल्द ही रिलीज़ होने जा रहा है. शनिवार को इस गाने का मोशन पोस्टर उन्होंने फैंस के साथ शेयर किया. इस पोस्टर में वो बंजारन के लुक में नज़र आ रही है. और पोस्टर के साथ कुछ सेकेंड का म्यूज़िक भी बज रहा है जिससे पता चल रहा है कि गाना काफी धमाकेदार होने वाला है. इस पोस्टर को शेयर किए अभी 24 घंटे भी नहीं हुए हैं लेकिन इसे 18 लाख से ज्यादा व्यूज़ भी मिल चुके हैं. लोगों को ये काफी पसंद आ रहा है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story