मनोरंजन

एक्ट्रेस नोरा फतेही ने स्लिम ड्रेस में दिखाया जलवा, स्टेज पर हुई रोमांटिक

Nil dhankar
25 Nov 2021 8:30 PM IST
एक्ट्रेस नोरा फतेही ने स्लिम ड्रेस में दिखाया जलवा, स्टेज पर हुई रोमांटिक
x

डांस रियलिटी शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर 2' (India's Best Dancer 2) का अपकमिंग एपिसोड काफी धमाकेदार होने वाला है. इस डांस रियलिटी शो के अपकमिंग एपिसोड में नोरा फतेही (Nora Fatehi), दिव्या खोसला कुमार (Divya Khosla Kumar), चंकी पांडे (Chunkey Panday) और नीलम कोठारी (Neelam Kothari) जैसे स्टार्स बतौर गेस्ट्स नज़र आने वाले हैं. इस अपकमिंग एपिसोड का एक प्रोमो वीडियो सोशल मीडिया पर भी शेयर किया गया है जो काफी वायरल हो रहा है. इस एपिसोड में 90 के दशक के पॉपुलर रोमांटिक सॉन्ग्स पर नोरा फतेही से लेकर चंकी पांडे तक धमाकेदार परफॉर्मेंस करते नज़र आएंगे.

आपको बता दें कि शनिवार 27 नवंबर को प्रसारित होने वाले शो में चंकी पांडे और नीलम कोठारी बतौर गेस्ट नज़र आएंगे. वहीं, 28 नवंबर को प्रसारित होने वाले शो में नोरा फतेही और दिव्या खोसला कुमार बतौर गेस्ट शिरकत करेंगे. हाल ही में रिलीज किए गए प्रोमो वीडियो में नोरा फतेही को डांस रियलिटी शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर 2' के जज टेरेंस लेविस के साथ फिल्म 'मिस्टर इंडिया' के सॉन्ग 'काटे नहीं कटते, ये दिन, ये रात' पर परफॉर्म करते देखा जा सकता है. इस दौरान टेरेंस और नोरा की केमिस्ट्री देखने लायक थी. ब्लू ब्लाउज और पेंसिल स्कर्ट में नोरा की खूबसूरती देखने लायक थी.ऐसे में जब वह स्टेज पर टेरेंस के साथ थिरकती दिखाई दीं तो माहौल में चार चांद लग गए.

वहीं, प्रोमो के अगले हिस्से में एक्टर चंकी पांडे, एक्ट्रेस नीलम कोठारी के साथ फिल्म 'खुदगर्ज' के सॉन्ग 'मय से मीना से ना साकी से' पर डांस करते नज़र आते हैं. इस दौरान स्टेज पर शो के जज टेरेंस और मलाइका अरोड़ा भी होते हैं और गजब के डांसिंग मूव्स दिखाते हैं. आपको बता दें कि इस अपकमिंग शो के दौरान आपको चंकी पांडे और नीलम कोठारी की दोस्ती के किस्से भी सुनने के लिए मिलेंगे. बता दें कि नीलम और चंकी बेहद पुराने और अच्छे दोस्त हैं.


Next Story