मनोरंजन

अलग अंदाज में एक्ट्रेस नोरा फतेही...पहनी चूड़ियां, मंगलसूत्र, लाल बिंदी और पिंक कलर की साड़ी...देखें हटके लुक

jantaserishta.com
25 Jan 2021 4:27 PM IST
अलग अंदाज में एक्ट्रेस नोरा फतेही...पहनी चूड़ियां, मंगलसूत्र, लाल बिंदी और पिंक कलर की साड़ी...देखें हटके लुक
x

फाइल फोटो 

बॉलीवुड एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) अक्सर अपनी ग्लैमरस फोटोज और वीडियो को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं. हाल ही में नोरा का एक वीडियो इंटरनेट पर सबका ध्यान अपनी ओर खीच रहा है जिसमें नोरा एक अलग ही अंदाज में दिखाई दे रही हैं. वीडियो में नोरा ने महाराष्ट्रीयन लुक में दिखाई दे रही हैं साथ ही रसोई में खाना बनाते ही नज़र आ रही हैं. ये वीडियो नोरा के मुंबई वाले घर में ही शूट किया गया है. इसी के साथ इस वीडियो को साल 2016 में शेयर किया गया था और अभी तक इस वीडियो को 7,31,572 से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके है.

नोरा के इस वीडियो की बात करें तो उन्होंने हाथों में हरी हरी चूड़ियां, गले में मंगलसूत्र, माथे पर लाल बिंदी और पिंक कलर की साड़ी पहली हुई है. एक्ट्रेस अपनी एक्टिंग करते हुए कहती हैं कि, 'तेरे बाप के साथ-साथ तुझे भी थप्पड़ खाना है क्या. आगे कहते ही क्या कौन से कचरे के डब्बे से इसी उठ़ा कर लाए हो. अपने पति से बार करते हुए बोलती हैं कि ज़बान लड़ाओगे मुझ से वो भी अपनी चूहे जैसी अवाज में.'
नोरा फतेही इस वीडिये में सूलू का किरदार निभाते हुए नज़र आ रही है और अपने पति पर गुस्सा करती हुई दिखाई दे रही हैं. इसी के साथ नोरा फतेही अपनी आने वाली फिल्म 'सत्यमेव जयते 2' की शूटिंग शुरु करेंगी. इस फिल्म में भी जॉन अब्राहम मुख्य किरदार को निभाते हुए नजडर आएंगे और इस फिल्म को इसी अगले साल रिलीज किया जाएगा.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story