मनोरंजन

भारत आने पर एक्ट्रेस नोरा फतेही के जेब में थे मात्र इतने रुपये, जाने अनसुनी बाते

jantaserishta.com
6 Feb 2021 4:43 PM IST
भारत आने पर एक्ट्रेस नोरा फतेही के जेब में थे मात्र इतने रुपये, जाने अनसुनी बाते
x

बॉलीवुड में डांसिंग क्वीन के नाम से फेमस नोरा फतेही (Nora Fatehi) का आज (06 फरवरी 2021) को जन्मदिन है. नोरा के जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनकी लाइफ से जुड़े कुछ अनछुए पहलुओं से रूबरू करवाएंगे. नोरा का जन्म कनाडा में हुआ था और उन्होंने 2014 में आई बॉलीवुड फिल्म 'रोर' से अपने करियर की शुरुआत की थी.

ख़बरों की मानें तो नोरा को हिंदी, इंग्लिश के साथ ही अरबी भाषा में महारत हासिल है. वहीं, नोरा मार्शल आर्ट्स की भी जानकार हैं. बताते हैं कि बॉलीवुड में अपनी जगह बनाने के लिए नोरा ने बहुत मेहनत की थी. वह जब भारत आईं थीं तो उनकी जेब में मात्र 5000 रुपए थे.
वहीं, यदि नोरा फतेही की इन्स्टाग्राम पोस्ट पर नज़र दौड़ाएं तो समझ आता है कि वह एक्ट्रेस दिशा पाटनी की डांस टीचर भी रह चुकी हैं. नोरा की 2015 की एक पोस्ट में उन्होंने खुद इस बात का जिक्र भी किया है.
बात यदि वर्क फ्रंट की करें तो नोरा एक्टर अजय देवगन के साथ फिल्म 'भुज: द प्राइड ऑफ़ इंडिया' में नज़र आने वाली हैं. फिल्म में नोरा का रोल एक जासूस का होगा. वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नोरा एक्टर सलमान खान की अपकमिंग मूवी किक 2 में भी नज़र आने वाली हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story