मनोरंजन

एक्ट्रेस नोरा फतेही ने आग के बीच किया जबरदस्त डांस, वायरल हुआ वीडियो

Ritisha Jaiswal
13 Jan 2021 7:31 PM IST
एक्ट्रेस नोरा फतेही ने आग के बीच किया जबरदस्त डांस, वायरल हुआ वीडियो
x
एक्ट्रेस नोरा फतेही अपने बेहतरीन डांस से हमेशा फैन्स के दिलों को जीतती हैं. उनके डांस और स्टाइल के करोड़ों लोग दीवाने हैं.

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | एक्ट्रेस नोरा फतेही अपने बेहतरीन डांस से हमेशा फैन्स के दिलों को जीतती हैं. उनके डांस और स्टाइल के करोड़ों लोग दीवाने हैं. नोरा फतेही सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं, अकसर उनके डांस वीडियो इंटरनेट पर तहलका मचाते हैं. हाल ही में एक्ट्रेस का एक पुराना वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में नोरा फतेही 'साकी-साकी ' गाने पर बेली डांस करती नजर आ रही हैं. इस वीडियो में नोरा फतेही का डांस के प्रति जज्बा भी देखा जा सकता है.

नोरा फतेही के वीडियो को 'एव्रीथिंग हियर' के इंस्टाग्राम एकाउंट द्वारा शेयर किया गया है. वीडियो में एक्ट्रेस की कड़ी मेहनत को देख फैन्स भी काफी हैरान है. बता दें, हर वीडियो की तरह नोरा फतेही का यह वीडियो भी फैन्स को काफी पसंद आ रहा है नोरा फतेही के करियर की बात करें तो कुछ ही दिनों पहले एक्ट्रेस का गाना 'नाच मेरी रानी' रिलीज हुआ था, जिसने सोशल मीडिया पर धमाल मचाकर रख दिया था. इस गाने ने लोगों को थिरकने पर भी मजबूर कर दिया था. नोरा फतेही और गुरु रंधावा के इस गाने को अब तक 20 करोड़ से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है. नोरा फतेही जल्द ही 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' में भी नजर आने वाली हैं. इस फिल्म से जुड़ी नोरा फतेही का एक क्लिप भी वायरल हुआ था, जिसमें उनकी एक्टिंग ने लोगों का दिल जीत लिया था.




Next Story