मनोरंजन

अभिनेत्री नोरा फतेही कोरोना संक्रमित, वायरस से हुआ बुरा हाल

jantaserishta.com
30 Dec 2021 2:07 PM IST
अभिनेत्री नोरा फतेही कोरोना संक्रमित, वायरस से हुआ बुरा हाल
x

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही कोरोना संक्रमित मिली है. फिल्म इंडस्ट्री में कोरोना का कहर छाया हुआ है. करीना कपूर और अमृता अरोड़ा के ठीक होने के बाद अब नोरा फतेही को कोरोना हो गया है. नोरा के प्रवक्ता ने इस बात की पुष्टि की है और बताया है कि नोरा अभी क्वारंटीन कर रही हैं और डॉक्टरों की निगरानी में हैं.

नोरा के प्रवक्ता ने बयान जारी कर कहा, ''नोरा फतेही की ओर से मैं बताना चाहता हूं कि नोरा को 28 दिसंबर को कोरोना संक्रमित पाया गया है. नोरा फतेही नियमों का पालन कर रही हैं. वह डॉक्टरों की निगरानी में क्वारनटीन हैं. साथ ही बीएमसी के साथ कोऑपरेट कर रही हैं.''
नोरा फतेही की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. इसके बारे में भी प्रवक्ता ने सफाई दी है. उन्होंने लिखा, ''कल से इंटरनेट पर नोरा की स्पॉटिंग की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं. यह पहले के एक इवेंट की तस्वीरें हैं और नोरा हाल ही में कहीं बाहर नहीं गई हैं. हम रिक्वेस्ट करते हैं कि आप सभी उन पुरानी तस्वीरों को इग्नोर करें.''
नोरा फतेही ने भी इंस्टाग्राम पर इस बारे में जानकारी दी है. वैसे बता दें कि नोरा फतेही को सिंगर गुरु रंधावा के नए गाने डांस मेरी रानी के वीडियो में देखा गया था. गाने के आने के बाद से नोरा और गुरु लगातार इसका प्रमोशन कर रहे हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story