मनोरंजन

एक्ट्रेस निया शर्मा ने रवि दुबे संग शेयर कीं Romantic PHOTOS, फैन्स बोले- OMG यह आग है...

Triveni
27 Nov 2020 11:29 AM GMT
एक्ट्रेस निया शर्मा ने रवि दुबे संग शेयर कीं Romantic PHOTOS, फैन्स बोले- OMG यह आग है...
x
एक्ट्रेस निया शर्मा ने एक्टर रवि दुबे संग ग्लैमरस और रोमांटिक तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं। निया की लेटेस्ट फोटोज देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल होने लगीं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| एक्ट्रेस निया शर्मा ने एक्टर रवि दुबे संग ग्लैमरस और रोमांटिक तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं। निया की लेटेस्ट फोटोज देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल होने लगीं। तस्वीरों में निया और रवि का लुक और अंदाज देखकर फैन्स अपना रिएक्शन दिए बिना नहीं रह पा रहे हैं। फैन्स का कहना है कि उन्होंने इन तस्वीरों के जरिए इंटरनेट पर आग लगा डाली है।

निया की इस पोस्ट में उनके इंडस्ट्री फेंड्स भी अपना रिएक्शन दे रहे हैं। एक्टर विशाल सिंह ने फायर इमोजी से रिएक्ट किया है। एक्ट्रेस आशा नेगी ने कमेंट बॉक्स में फायर इमोजी के साथ उफ्फ लिखा है। रेयना पंडित ने लिखा- बस खत्म, एक तरफ दोस्त एक तरफ क्रश दोनों सुपर से भी ऊपर। निया की पोस्ट पर रवि दुबे ने भी हर्ट इमोजी के साथ अपना रिएक्शन दिया है।

एक फैन ने निया और रवि की तस्वीरों पर कमेंट करते हुए लिखा- ऑफिशियली डेड। एक अन्य फैन ने लिखा- ओएमजी यह आग है। एक यूजर ने लिखा- यह मार डालने वाला है। एक अन्य यूजर ने लिखा- आप ऐसा नहीं कर सकते हैं। निया की इस पोस्ट को कुछ ही समय में 2 लाख से भी ज्यादा लाइक्स मिल गए हैं, जबकि तारीफों से कमेंट बॉक्स भर गया है।

निया शर्मा और एक्टर रवि दुबे जल्द ही जमाई राजा शो 2.0 में नजर आने वाले हैं। फोटोज में निया और रवि बीच में खड़े नजर आ रहे हैं। फैन्स को दोनों के बीच की केमेस्ट्री खूब पसंद आ रही है।

निया शर्मा और रवि दुबे की जोड़ी को जमाई राजा के सीजन वन को फैन्स ने खूब पसंद किया था। निया ने टीवी शो काली के जरिए टीवी इंडस्ट्री में कदम रखा था। इसके बाद निया शर्मा सीरियल 'एक हजारों में मेरी बहना है' में नजर आई थीं। निया शर्मा ने 'जमाई राजा' में रवि दुबे के साथ मुख्य भूमिका अदा की थी। हाल ही में निया शर्मा ने खतरों के खिलाड़ी की ट्रॉफी भी अपने नाम की थी।


Next Story