मनोरंजन

इंटिमेट सीन पर एक्ट्रेस निया शर्मा का खुलासा...इनको कहा बेस्ट किसर मैन...कहा-कम्फर्टेबल महसूस करती हूं...वीडियो

jantaserishta.com
22 Feb 2021 12:22 PM IST
इंटिमेट सीन पर एक्ट्रेस निया शर्मा का खुलासा...इनको कहा बेस्ट किसर मैन...कहा-कम्फर्टेबल महसूस करती हूं...वीडियो
x

फाइल फोटो 

चर्चित टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा अपने बोल्ड अंदाज के लिए जानी जाती हैं. निया सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं. हाल ही में निया ने दादा साहेब फाल्के अवार्ड फंक्शन में अपने को-स्टार रवि दूबे को लेकर बड़ी बात कही. निया ने कहा कि जब बात इंटिमेट सीन को लेकर कम्फर्टेबल होने की आती है तो मैं हमेशा रवि के साथ कम्फर्टेबल महसूस करती हूं.

निया के अनुसार, "रवि बेस्ट किसर मैन हैं और वो आज जो कुछ भी हैं उसमें रवि का भी हाथ है. निया ने कहा कि वे जिस भी फंक्शन में जाती हैं वहां उन्हें रवि से जुड़ा सवाल पूछा जाता है." बता दें कि रवि दूबे और निया शर्मा शर्मा की जोड़ी को छोटे पर्दे पर खूब पसंद किया जाता है. दोनों की जोड़ी टीवी सीरियल जमाई राजा से फेमस हुई थी. इसके बाद दोनों जमाई राजा 2.0 में भी नजर आए थे.


जीटीवी का सीरियल 'जमाई राजा' बहुत पॉपुलर हुआ था. शायद यही वजह है कि यह अब वेब सीरीज के रूप में दर्शकों के सामने आएगा. निया शर्मा और रवि दुबे की इस सीरीज के नए पार्ट का टीजर भी सामने आ चुका है. जमाई राजा 2.0 के इस टीजर ने दर्शकों की एक्साइटमेंट को बढ़ाकर रख दिया है. इस टीजर में निया और रवि की जबरदस्त कैमिस्ट्री देखने को मिल रही है. टीजर को देखकर कहा जा सकता है कि यह प्यार और बदले की कहानी है जो पूरी तरह से रोमांस और थ्रिलर से भरपूर है. टीजर की शुरुआत में निया और रवि के बीच रोमांस दिखाया गया है जबकि टीजर के अंत में वह एक-दूसरे के खिलाफ नजर आते हैं.
इस टीजर को शेयर करते हुए निया शर्मा ने लिखा था, "प्यार और बदले की असल लड़ाई जल्द ही शुरू होने वाली है. इस धमाके के लिए तैयार हैं?" निया शर्मा के अकाउंट पर इस टीजर को 10 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. निया के अलावा रवि दुबे ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह टीजर पोस्ट किया था और वहां भी जबरदस्त रेस्पॉन्स देखने को मिला. जमाई राजा 2.0 जी5 पर रिलीज होगा. इसका प्रीमियर 26 फरवरी को होगा.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story