मनोरंजन

ट्रोल्स के निशाने पर आईं एक्ट्रेस निया शर्मा, पान की दुकान के आगे इस ड्रेस में किया डांस

jantaserishta.com
8 Jan 2022 6:26 PM IST
ट्रोल्स के निशाने पर आईं एक्ट्रेस निया शर्मा, पान की दुकान के आगे इस ड्रेस में किया डांस
x
देखें वीडियो।

नई दिल्ली: एक्ट्रेस निया शर्मा सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली टीवी सेलिब्रिटी हैं. इनकी सीरियल्स ही नहीं, म्यूजिक वीडियोज भी काफी लोकप्रिय हैं. अपने बोल्ड फैशन सेंस के चलते भी यह न्यूज में बनी रहती हैं. सोशल मीडिया पोस्ट इनके इंटरनेट पर आते ही वायरल हो जाते हैं. एक्ट्रेस का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें वह एक पान की दुकान के आगे 'फूंक ले' गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं. साथ ही सॉन्ग को प्रमोट भी कर रही हैं. निया का यह सॉन्ग जल्द ही रिलीज होने वाला है, लेकिन एक्ट्रेस के सॉन्ग को प्रमोट करने का तरीका फैन्स को पसंद नहीं आया है.

ट्रोल्स के निशाने पर आईं निया
निया शर्मा अपने इस एक्ट के चलते ट्रोल्स के निशाने पर आ गई हैं. 10 जनवरी को यह सॉन्ग रिलीज होगा. इंस्टाग्राम पर निया शर्मा ने इस गाने के पहले लुक को शेयर किया था. एक्ट्रेस के फैन्स और फॉलोअर्स उनके लुक की तारीफ करते नजर आए थे. ब्लैक लहंगे और पारंपरिक मेकअप और जूलरी में निया काफी खूबसूरत नजर आई थीं.
सॉन्ग को प्रमोट करने के निया ने पान की दुकान चुनी. इस दौरान एक्ट्रेस हल्के पिंक लहंगे में नजर आईं. बिकिनी स्टाइल ब्लाउज के साथ निया ने न्यूड मेकअप किया हुआ था. बालों को खुला रखा था और हील्स की जगह निया ने स्पोर्ट शूज पहने थे. निया के वीडियो पर यूजर्स जमकर एक्ट्रेस को ट्रोल कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, "इसको बस यही आता है." एक और यूजर ने लिखा, "उफ्फ्फ... इतनी चीपनेस. यह सच में सबसे अलग और अजीब प्राणी है."
निया शर्मा टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं. 'एक हजारों में मेरी बहना' टीवी सीरियल करने के बाद निया शर्मा की फैन फॉलोइंग काफी बढ़ गई थी. निया अब कई म्यूजिक वीडियो में नजर आने लगी हैं. हाल ही में निया शर्मा का रिलीज हुआ गाना दो घूंट फैन्स द्वारा बहुत पसंद किया जा रहा है. इस गाने में निया ने अपनी सेंसेशन अदाओं से फैन्स को फिर एक बार अपना दीवाना बना दिया है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story