मनोरंजन

एक्ट्रेस नेहा कक्कड़ ने घूंघट ओढ़ अपनी शादी पर किया जबरदस्त डांस, ऐसा जीता फैंस का दिल... देखें VIDEO

Shubhra Nandy
26 Oct 2020 5:18 PM IST
एक्ट्रेस नेहा कक्कड़ ने घूंघट ओढ़ अपनी शादी पर किया जबरदस्त डांस, ऐसा जीता फैंस का दिल... देखें VIDEO
x
बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह शादी के बंधन में बंध चुके हैं.

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह शादी के बंधन में बंध चुके हैं. हाल ही में नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत ने अपने प्यार का इजहार सोशल मीडिया पर फैन्स के साथ किया था. वहीं, अचानक से शादी करके दोनों ने अपने फैन्स को बड़ा सरप्राइज दिया. नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह की शादी के दौरान के लगातार वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. अब हाल ही में नेहा का एक और वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रहा है. इस वीडियो में नेहा कक्कड़ घूंघट ओढ़कर 'नाच मेरी लैला सॉन्ग पर धमाकेदार अंदाज में डांस करती नजर आ रही हैं.

वीडियो में देखा जा सकता है कि नेहा कक्कड़ ने अपने मुंह पर रेड कलर का घूंघट ओढ़ा हुआ है. वहीं, वीडियो में उनके साथ भाई टोनी कक्कड़ और रोहनप्रीत भी नजर आ रहे हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि नेहा कक्कड़ मदमस्त होकर डांस कर रही हैं. नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत के इस वीडियो पर फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

बता दें कि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जहां नेहा और रोहनप्रीत सिंह की शादी में केवल परिवार और खास दोस्त ही शामिल हुए थे तो वहीं शादी के बाद दोनों पंजाब में धूमधाम से अपना रिसेप्शन करेंगे. शादी से पहले नेहा कक्कड़ की मेहंदी और हल्दी सेरेमनी से जुड़े वीडियो भी खूब चर्चा में थे. बता दें कि हाल ही में नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह का गाना नेहू दा व्याह भी रिलीज हुआ था, जिसके जरिए दोनों पहली बार साथ काम करे नजर आए थे. इस गाने ने फैंस का दिल जीतने में भी कोई कसर नहीं छोड़ी थी.

Next Story