मनोरंजन
एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने पति अंगद बेदी के साथ घर पर सेलिब्रेट की दीवाली, तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई
Rounak Dey
5 Nov 2021 5:37 PM GMT
![एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने पति अंगद बेदी के साथ घर पर सेलिब्रेट की दीवाली, तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने पति अंगद बेदी के साथ घर पर सेलिब्रेट की दीवाली, तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई](https://jantaserishta.com/h-upload/2021/11/05/1392184-39.gif)
x
बेटे के जन्म की खुशखबरी अंगद ने पोस्ट शेयर कर फैंस को दी थी।
दीवाली का क्रेज स्टार्स में भी खूब देखने को मिला। एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने पति अंगद बेदी के साथ घर पर दीवाली सेलिब्रेट की, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।
तस्वीरों में नेहा येलो ड्रेस में नजर आ रही है। लाइट मेकअप और ओपन हेयर्स से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। वहीं अंगद व्हाइट कुर्ते में दिखाई दे रहे हैं। इस लुक में नेहा और अंगद काफी जच रहे हैं। दोनों कैमरे के सामने रोमांटिक अंदाज में पोज दे रहे हैं। फैंस इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं।
बता दें नेहा ने 3 अक्तूबर को बेटे को जन्म दिया था। बेटे के जन्म की खुशखबरी अंगद ने पोस्ट शेयर कर फैंस को दी थी।
Next Story