मनोरंजन
एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता ने खरीदा नया घर, 'बबीता जी' के देसी अवतार पर फैन्स का आय दिल
Rounak Dey
9 Nov 2021 11:25 AM IST

x
ऐसे में उन्होंने अपने नए घर की तस्वीरें शेयर की हैं।
टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' ( Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) में बबीता अय्यर का किरदार निभाकर सभी का दिल जीतने वालीं एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) ने नया घर खरीदा है।
मुनमुन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और ऐसे में उन्होंने अपने नए घर की तस्वीरें शेयर की हैं।
मुनमुन इन फोटोज में अपने नए घर में मौजूद हैं। तस्वीरों में न सिर्फ मुनमुन बेहद खूबसूरत दिख रही हैं, बल्कि उनका नया घर भी काफी आलीशान दिख रहा है।
मुनमुन अक्सर सोशल मीडिया पर अपने फोटोज और वीडियोज शेयर करती हैं और फैन्स भी उनके सोशल मीडिया पोस्ट्स को खूब पसंद करते हैं
मुनमुन ने अपने पोस्ट में फैन्स को दिवाली की शुभकामनाएं भी दी हैं और साथ ही साथ अपना सफर भी साझा किया है।
मुनमुन के देसी अवतार पर फैन्स का दिल आ गया है और कमेंट सेक्शन में वो उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं।
मुनमुन को उनके घर के लिए फैन्स के साथ ही साथ सेलेब्स भी बधाई दे रहे हैं।
Next Story





