मनोरंजन

लेदर पैंट में एक्ट्रेस मौनी रॉय ने ढाया कहर, बॉडी कर्व्स फ्लॉन्ट करती आईं नजर, देखें फोटोज

jantaserishta.com
27 Oct 2021 4:28 PM IST
लेदर पैंट में एक्ट्रेस मौनी रॉय ने ढाया कहर, बॉडी कर्व्स फ्लॉन्ट करती आईं नजर, देखें फोटोज
x

नागिन फेम एक्ट्रेस मौनी रॉय मोस्ट स्टाइलिश सेलेब्स में शुमार की जाती हैं. मौनी पर हर आउटफिट फबता है. मौनी रॉय ने एक बार फिर अपनी स्टनिंग तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया है.

इन तस्वीरों में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज नजर आता है. बोल्ड अवतार में मौनी ने फैशन गोल्स दिए हैं. मौनी रॉय इन तस्वीरों में प्रिंटेड हॉल्टर स्कार्फ टॉप और ब्लैक लैदर पैंट्स में नजर आ रही हैं. मौनी ने अपने इस सुपरबोल्ड आउटफिट के साथ ब्लैक knee-high बूट्स पहने हैं. मौनी रॉय का मिडिल पार्टेड हेयर ओपन उनके लुक में चार चांद लगा रहा है. मौनी की ये तस्वीरें फैंस के बीच वायरल हो रही हैं.
मिनिमल मेकअप के साथ एक्ट्रेस ने इस लुक को सटल रखते हुए कोई एक्सेसरीज कैरी नहीं की है. मौनी रॉय का कमेंट सेक्शन हार्ट-आई, फायर इमोजी से भरा हुआ है. मौनी रॉय ने ये लुक एक मैगजीन के फोटोशूट के लिए लिया था. मौनी को सोशल मीडिया सेंसेशन कहना गलत नहीं होगा. उनकी स्टनिंग तस्वीरें और वीडियो छाई रहती हैं. मौनी इंस्टा अकाउंट के जरिए अपने फैंस को एंटरटेन करती रहती हैं. मौनी रॉय का इंस्टा अकाउंट उनके फैशनेबल अंदाज की गवाही देता है.
मौनी के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी अपकमिंग फिल्म ब्रह्मास्त्र है. जिसमें रणबीर कपूर और आलिया भट्ट लीड रोल में हैं. मौनी रॉय को बीते रविवार इंडिया और पाकिस्तान के बीच हुए टी-20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए चीयरअप करते देखा गया था. मौनी रॉय अपने लुक्स के साथ एक्सपेरिमेंट करने से जरा भी नहीं चूंकती. चाहे टॉपलेस साड़ी पहनना हो या टॉपलेस फोटोशूट कराना, मौनी ट्रेडिशनल ही नहीं वेस्टर्न में भी कहर बरपाती हैं. उनकी बिकिनी फोटोज चर्चा में रहती हैं.
मौनी टीवी का बड़ा नाम तो है ही, अब वे बॉलीवुड में भी अपनी पहचान बना चुकी हैं. फिल्म गोल्ड से मौनी ने फिल्मी दुनिया की पारी शुरू की थी. गोल्ड की सफलता के बाद मौनी कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं. उनके कई प्रोजेक्टस पाइपालइन में भी हैं. मौनी म्यूजिक वीडियो सॉन्ग में भी नजर आती हैं.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story