मनोरंजन

एक्ट्रेस मौनी रॉय ने शेयर किया पहला वेडिंग वीडियो, मलयाली रस्मों की दिखाई झलक

Subhi
28 Jan 2022 1:46 AM GMT
एक्ट्रेस मौनी रॉय ने शेयर किया पहला वेडिंग वीडियो, मलयाली रस्मों की दिखाई झलक
x
टीवी अभिनेत्री मौनी रॉय अपने ब्वॉयफ्रेंड सूरज नाम्बियार के साथ गुरुवार को शादी के बंधन में बंध गईं। वह अपनी शादी को लेकर पिछले कुछ समय से लगातार चर्चा में बनी हुई थीं।

टीवी अभिनेत्री मौनी रॉय अपने ब्वॉयफ्रेंड सूरज नाम्बियार के साथ गुरुवार को शादी के बंधन में बंध गईं। वह अपनी शादी को लेकर पिछले कुछ समय से लगातार चर्चा में बनी हुई थीं। कोरोना की स्थिति को देखते हुए सेरेमनी में मौनी और सूरज के करीबी दोस्त और परिवार के लोग ही शामिल थे। सोशल मीडिया पर मौनी की शादी की तस्वीरें वायरल हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर भी तस्वीर शेयर किया था। अब उन्होंने अपनी शादी का एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें कपल मलयाली पारंपरिक तरीके से रस्में निभाता नजर आ रहा है।

शादी के दिन मौनी ने सफेद और लाल रंग की खूबसूरत सी साड़ी पहनी हुई थी। साथ ही उन्होंने गोल्ड की हैवी ज्वैलरी कैरी की। दुल्हन के जोड़े में मौनी को देखकर हर किसी की नजरें उन पर टिकना जाहिर था। वहीं बात सूरज की करें तो उन्होंने ब्राउन कलर का कुर्ता और धोती पहना हुआ था।

मौनी के साथ मंदिरा बेदी और आश्का गोराडिया भी नजर आ रही हैं। दोनों ही मंदिरा की अच्छी दोस्त हैं। वीडियो की शुरुआत में मौनी और सूरज अलग-अलग मंडप में प्रवेश करते दिखते हैं।मौनी अपनी मां को गले लगाती दिखती हैं। साथ ही दोस्तों के साथ किसी बात हंसती दिखती हैं। आखिर में मौनी और सूरज एक दूसरे को जयमाला पहनाते हैं। मौनी ने वीडियो को साझा करते हुए सभी को धन्यवाद दिया है।



Next Story