मनोरंजन

पानी में ब्लू बिकिनी और खुले बाल में दिखीं एक्ट्रेस मोनालिसा, पूल में परफेक्ट फिगर देखकर मंत्रमुग्ध हुए फैंस

jantaserishta.com
28 Nov 2021 4:47 PM IST
पानी में ब्लू बिकिनी और खुले बाल में दिखीं एक्ट्रेस मोनालिसा, पूल में परफेक्ट फिगर देखकर मंत्रमुग्ध हुए फैंस
x

भोजपुरी की पॉपुलर एक्ट्रेस मोनालिसा (Monalisa) अक्सर अपने ग्लैमरस और सिजलिंग अंदाज से फैंस को क्रेजी करती हुई नजर आती हैं. मोनालिसा काफी अच्छे से जानती हैं कि बिकीनी (Monalisa Bikini Photo) हो या साड़ी उसे कैसे कैरी किया जाए. यही कारण है कि मोनालिसा के हुस्न के दिवाने सिर्फ यूपी-बिहार में ही नहीं बल्कि पूरे देश में हैं. मोनालिसा सोशल मीडिया लवर हैं ऐसे में अपनी फोटो और वीडियो को शेयर करने का कोई मौका हाथ से नहीं जाने देती हैं. एक बार फिर एक्ट्रेस ने अपनी तस्वीरें शेयर की है. फोटो में मोनालिसा ब्लू बिकिनी पहने हुए कहर बरपाती हुई दिखाई दे रही हैं. ब्लू बिकिनी में मोनालिका का सिजलिंग अवतार देखने को मिल रहा है.



जिसे देख उनकी फोटो पर से फैंस के लिए नजरें हटा पाना काफी मुश्किल हो गया है. मोनालिसा (Monalisa Photo) ने अपनी इस फोटो को कुछ देर पहले ही इंस्टाग्राम पर शेय़र किया है. इतनी देर में ही 23 हजार से भी ज्यादा लाक्स मिल चुके हैं. इसी से अंदाजा लगा सकते हैं कि फैंस उनकी फोटो को कितना पसंद कर रहे हैं. इंस्टाग्राम पर मोनालिसा के 4.8 मिलियन फॉलोवर्स हैं जो उन्हें बेहद पसंद करते हैं. भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में मोनालिसा ने अपनी एक्टिंग के दम पर एक अलग पहचान बनाई है. वहां की टॉप एक्ट्रेस में मोनालिसा की गितनी होती है.


ये बहुत कम लोग जानते हैं कि मोनालिसा का रियल नेम अंतरा बिस्वास है. एक्टिंग में करियर बनाने के लिए उन्होंने अपना नाम बदल दिया. भोजपुरी फिल्मों में काम करके के बाद एक्ट्रेस ने सलमान खान के शो बिग बॉस में हिस्सा लिया. इसी शो के दौरान उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड विक्रम संग शादी की. बिग बॉस से मोनालिसा को और भी ज्यादा पॉपुलैरिटी मिली. अब एक्ट्रेस छोटे पर्दे पर ज्यादा सक्रिय रहती हैं. उन्होंने स्टार प्लस के शो नजर से टीवी पर डेब्यू किया था. इस शो में डायन की भूमिका में मोनालिसा को खूब पसंद किया गया.





jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story