मनोरंजन

एक्ट्रेस मोनालिसा ने पति विक्रांत सिंह के साथ रोमांटिक तस्वीरें शेयर की, सीने से लग कर यूं दिए पोज

Neha Dani
28 Jan 2022 6:00 AM GMT
एक्ट्रेस मोनालिसा ने पति विक्रांत सिंह के साथ रोमांटिक तस्वीरें शेयर की, सीने से लग कर यूं दिए पोज
x
घर में ही कपल ने शादी रचाई थी। दोनों की ये शादी काफी यादगार रही।

एक्ट्रेस मोनालिसा अपने लुक्स को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती है। एक्ट्रेस फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती है। हाल ही में एक्ट्रेस ने पति विक्रांत सिंह राजपूत के साथ कुछ रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं, जो फैंस का खूब ध्यान खींच रही हैं।

तस्वीरों में मोनालिसा पीच प्रिंटेड ड्रेस में नजर आ रही है। लाइट मेकअप और ओपन हेयर्स से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। इस लुक में एक्ट्रेस गॉर्जियस लग रही है। वहीं विक्रांत येलो टी-शर्ट और ब्लू जींस में नजर रहे हैं। दोनों रोमांटिक अंदाज में पोज दे रहे हैं। कपल का रोमांटिक अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है। फैंस इन तस्वीरों पर खूब प्यार बरसा रहे हैं।
बता दें मोनालिसा और विक्रांत ने 2017 में शादी की थी। दोनों का प्यार शो बिग बॉस के घर पर परवान चढ़ा था और घर में ही कपल ने शादी रचाई थी। दोनों की ये शादी काफी यादगार रही।

Next Story