मनोरंजन

एक्ट्रेस मोनालिसा ने लगाया हॉटनेस का तड़का, फोटोशूट फैंस हुए इम्प्रेस

Triveni
19 Feb 2021 9:49 AM IST
एक्ट्रेस मोनालिसा ने लगाया हॉटनेस का तड़का, फोटोशूट फैंस हुए इम्प्रेस
x
भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा सोशल मीडिया पर अपनी खूबसूरती से अपने फैंस को इम्प्रेस करती हुई दिखाई दे रही हैं

जनता से रिश्ता वेबडेसक | भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा सोशल मीडिया पर अपनी खूबसूरती से अपने फैंस को इम्प्रेस करती हुई दिखाई दे रही हैं. इंटरनेट पर आई उनकी लेटेस्ट तस्वीर लोगों को काफी पसंद आ रही है और लोग इसपर कमेंट भी कर रहे हैं. मोनालिसा अक्सर अपनी हॉटनेस का तड़का लगाकर इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन जाती हैं. आज उन्होंने अपने लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की हैं जो तेजी से वायरल हो चली है.

मोनालिसा ने आज इंटरनेट पर नई तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वो बेहद आकर्षक रूप से सजी हुई नजर आईं. इन फोटोज को पोस्ट करते हुए उन्होंने ब्लू हार्ट वाली इमोजी पोस्ट की है. फोटोज में वो खूबसूरत सा गाउन पहनी हुई नजर आ रही हैं.

मोनालिसा का खूबसूरत अवतार देखकर फैंस भी उनकी प्रशंसा कर रहे हैं तथा उनकी पर्सनालिटी के दिवाने हो चले हैं. भोजपुरी फिल्मों से बड़ी पॉपुलैरिटी पाने वाली मोनालिसा इन दिनों टीवी शोज के जरिए भी लोगों के बीच प्रसिद्ध हो चुकी हैं.
हाल ही में वो सलमान खान के टीवी शो 'बिग बॉस 14' में गेस्ट के रूप में पहुंची थी. यहां उन्होंने कैटरीना कैफ के सॉन्ग 'कमली कमली' पर परफॉर्म करके सभी का मनोरंजन किया था.


Next Story