मनोरंजन

एक्ट्रेस मंदाना करीमी ने शेयर की बिकिनी टॉप में एक तस्वीर, आर्मपिट पर कमेंट करते दिखे लोग

Neha Dani
20 Aug 2021 2:03 AM GMT
एक्ट्रेस मंदाना करीमी ने शेयर की बिकिनी टॉप में एक तस्वीर, आर्मपिट पर कमेंट करते दिखे लोग
x
लेकिन मंदाना की इस तस्वीर में आर्मपिट भी रियल दिख रही है। लोगों को उनका नो फोटोशॉप अंदाज खूब पसंद आया है।

एक्ट्रेस मंदाना करीमी अपनी बोल्डनेस के कारण सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियों में रहती हैं। वो सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं और अपने फैंस के बीच चर्चा में बनी रहने के लिए मंदाना आए दिन दिलचस्प पोस्ट शेयर करती दिखाई दे जाती हैं। वहीं, हाल में मंदाना कुछ ऐसे ही कारणों से सुर्खियों में आ गई हैं। उन्होंने अपने सोशल एकाउंट पर बिकिनी टॉप में एक तस्वीर शेयर की है। जिस पर फैंस की ताबड़तोड़ प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं।

शेयर की बोल्ड फोटो


मंदाना करीमी ने इंस्टाग्राम एकाउंट पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें ग्रीन रंग का बिकिनी टॉप और ब्लू जींस पहने नजर आ रही हैं। इस फोटो में वो बेहद बोल्ड और क्यूट दिख रही हैं। इसके साथ ही वो अपने कई सारे टैटूज भी फ्लॉन्ट कर रही हैं। वो अपने सिर पर हाथ रखे हुए सेक्सी और क्यूट पोज देती दिखाई दे रही हैं। मंदाना के दोनों हाथों पर कई सारे टैटू बने हुए हैं। यहां देखें वायरल हो रही मंदाना की ये तस्वीर-
इस फोटो को शेयर करते हुए मंदाना ने कैप्शन में लिखा- 'फोटोशॉप? ये मेरा स्टाइल नहीं है। रियल और रॉ!'। वहीं, मंदाना की इस फोटो पर ताबड़तोड़ कमेंट्स मिल रहे हैं। कई लोगों उनकी बोल्डनेस पर फिदा हो गए हैं तो कईयों ने बिना फोटोशॉप की तारीफें की हैं। कई लोगों ने उनकी आर्मपिट पर कमेंट किया है क्योंकि कई बार फोटोशॉप के कारण सेलेब्स की आर्मपिट फ्लॉलेस नजर आती हैं। लेकिन मंदाना की इस तस्वीर में आर्मपिट भी रियल दिख रही है। लोगों को उनका नो फोटोशॉप अंदाज खूब पसंद आया है।


Next Story