मनोरंजन

एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने शेयर की ये तस्वीर, फैंस बोले- अकेली ही...?

jantaserishta.com
15 Nov 2020 1:47 PM IST
एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने शेयर की ये तस्वीर, फैंस बोले- अकेली ही...?
x

फाइल फोटो 

मलाइका अरोड़ा हिमाचल प्रदेश में अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ क्वॉलिटी टाइम बिता रही हैं. अपनी अगली फिल्म की शूटिंग के लिए अर्जुन हिमाचल में हैं. रविवार को मलाइका ने अपनी फोटोज शेयर कीं, जहां वे मॉर्निंग वॉक करती दिखीं.

मलाइका अरोड़ा की फोटो पर फैंस के कमेंट्स

इन फोटोज पर फैंस के मजेदार कमेंट्स आ रहे हैं. वे मलाइका से पूछ रहे हैं कि अर्जुन कपूर कहां हैं? इंस्टा पर तस्वीरें शेयर करते हुए मलाइका ने लिखा- The path less travelled....quiet,serene mornings. तस्वीरों में मलाइका कैजुअल लुक में दिख रही हैं. वे ग्रीन कलर के ट्रैकसूट में दिखीं. जैसे ही मलाइका ने ये फोटो शेयर की फैंस के कमेंट्स आने लगे. एक यूजर ने मलाइका से अर्जुन कपूर के बारे में पूछा. वहीं दूसरे शख्स का कहना है कि मलाइका की ये तस्वीरें अर्जुन कपूर ने क्लिक की हैं. एक यूजर ने लिखा- अर्जुन जी कहां हैं?

बता दें, सिर्फ मलाइका-अर्जुन ही नहीं, सैफ अली खान, करीना कपूर भी हिमाचल में हैं. सैफ और अर्जुन धर्मशाला में फिल्म भूत पुलिस की शूटिंग कर रहे हैं. इसलिए दोनों एक्टर्स के साथ उनके पार्टनर भी धर्मशाला में हैं. चारों सेलेब्स ने धर्मशाला में दिवाली सेलिब्रेट की. करीना कपूर ने दिवाली सेलिब्रेशन की फोटो भी शेयर की हैं.

बता दें, मलाइका-अर्जुन बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल्स में से हैं. दोनों ने 2018 में अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था. तबसे वे अक्सर साथ में दिखाई देते हैं. सोशल मीडिया पर दोनों साथ में तस्वीरें भी शेयर करते हैं. मलाइका-अर्जुन साथ में कपल्स गोल्स देते हैं. उनकी जोड़ी काफी पसंद की जाती है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story