मनोरंजन

मंच पर एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने लगाए ठुमके, फिगर देखकर फैंस हुए फिदा, देखें वीडियो

jantaserishta.com
2 March 2021 4:55 PM IST
मंच पर एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने लगाए ठुमके, फिगर देखकर फैंस हुए फिदा, देखें वीडियो
x

फाइल फोटो 

बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा अपने बेहतरीन फिगर और डांसिंग स्किल्स के कारण फैन्स के दिलों पर राज करती हैं. मलाइका ने अपने फ़िल्मी करियर में कम लेकिन बेहतरीन गानों पर डांस कर फैन्स के दिलों में जगह बनाई है. उनके सबसे लोकप्रिय गानों में फिल्म 'दिल से' का गाना 'छैयां छैयां' है जिसपर मलाइका के डांस को आज भी फैन्स द्वारा याद किया जाता है.

हाल ही में मलाइका का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह 'छैयां छैयां' पर ठुमके लगाती नज़र आ रही हैं. मलाइका ने यह डांस 'इंडियाज़ बेस्ट डांसर्स' के मंच पर किया था जहां वह कुछ सालों से जज की भूमिका भी निभाती दिख रही हैं.
मंच पर'छैयां छैयां' गाने पर ठुमके लगाते हुए मलाइका ने सबके होश उड़ा दिए थे. उन्होंने एक से बढ़कर एक डांस मूव्स से सभी का दिल जीत लिया था. मलाइका की पर्सनल लाइफ की बात करें तो वह इन दिनों अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं. दोनों तकरीबन तीन साल से रिलेशनशिप में हैं.
मलाइका अर्जुन से 12 साल बड़ी हैं. मलाइका ने 2017 में अरबाज खान से तलाक ले लिया था. दोनों ने आपसी सहमति से तलाक लेकर तकरीबन अपनी 17 साल पुरानी शादी तोड़ी थी. इन दोनों का एक बेटा भी है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story