मनोरंजन

परम सुंदरी बन स्टेज पर एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने लगाए ठुमके, साड़ी में झलक देखकर फैंस हुए दीवाने, देखें वीडियो

jantaserishta.com
8 Aug 2021 1:24 PM IST
परम सुंदरी बन स्टेज पर एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने लगाए ठुमके, साड़ी में झलक देखकर फैंस हुए दीवाने, देखें वीडियो
x

'बिग बॉस ओटीटी का धमाकेदार अंदाज में आगाज होने जा रहा है। आज रात आठ बजे से शो स्ट्रीम होगा। इस बार शो को करण जौहर होस्ट करेंगे। मेकर्स ने पूरी तैयारी कर ली है कि पहले ही दिन शो को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिले। इनमें एक से बढ़कर एक कलाकार तो हैं हीं, साथ ही प्रीमियर पर कई खास मेहमान आने वाले हैं। 'बिग बॉस ओटीटी' के प्रीमियर पर एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपने डांस से शो की पूरी लाइमलाइट लूटने की तैयारी कर ली है।

मलाइका अरोड़ा अपनी हॉट अदाओं से सबका दिल तो लूटेंगी ही, साथ ही वह हिट गानों पर डांस भी करेंगी। वह हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'मिमी' के गाने 'परम सुंदरी' पर जमकर ठुमके लगाएंगी। इस दौरान मलाइकी अपनी खूबसूरती से कहर ढा रही हैं। उन्होंने सिल्वर कलर की साड़ी और बैकलेस ब्लाउज पहना हुआ है।
मलाइका के डांस स्टेप्स देखकर पता चलता है कि वह अपने हिट गाने 'मुन्नी बदनाम हुई' पर भी डांस करेंगी। वूट ने अपने आधिकारिक अकाउंट से वीडियो को शेयर करते हुए लिखा- 'हमारी परम सुंदरी आ गई हैं बिग बॉस ओटीटी की स्टेज पर आग लगाने। ओवर द टॉप का लेवल बढ़ाएगा बिग बॉस ओटीटी और हॉटनेस बढ़ाएंगी मल्ला।' बता दें कि मलाइका को उनके करीबी 'मल्ला' कहकर बुलाते हैं।
मलाइका अरोड़ा को देखने के बाद इतना तो तय है कि इस बार शो में खूब ग्लैमर दिखने वाला है।
घर की दिखाई झलक
करण जौहर ने 'बिग बॉस ओटीटी' के घर से एक वीडियो साझा किया जिसमें वह अपनी फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' के गाने पर ड्रामैटिक अंदाज में दिख रहे हैं। करण घर के अंदर प्रवेश करते हैं। वह घर का एक-एक कोना दिखाते हैं जो कि काफी आलीशान दिख रहा है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story