मनोरंजन

एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने तोड़ दी उम्र की सीमा, पर्पल ड्रेस में सबकी बोलती की बंद, देखें तस्वीरें

jantaserishta.com
17 Sept 2021 2:27 PM IST
एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने तोड़ दी उम्र की सीमा, पर्पल ड्रेस में सबकी बोलती की बंद, देखें तस्वीरें
x

अपने ग्लैमरस लुक के लिए फेमस मलाइका अरोड़ा ने एक बार फिर फैंस को अपने फैशन सेंस का दीवाना बनाया है. मलाइका ने इंस्टा पर लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की हैं. इनमें मलाइका किसी डीवा से कम नहीं लग रहीं.

मलाइका अरोड़ा ने अपनी सिजलिंग तस्वीरें शेयर की हैं. इनमें वे मैटालिक फ्यूशिया कलर के ऑफ शोल्डर टॉप और पैंट में नजर आ रही हैं. इस आउटफिट में मलाइका अरोड़ा का फैशन हमेशा कीोम तरह ऑन पॉइंट नजर आया.

मलाइका ने अपने आउटफिट के साथ एक बार फिर फैशन गोल्स दिए. मलाइका का ये आउटफिट काफी स्टाइलिश है, जिसे पहन एक्ट्रेस बला सी खूबसूरत नजर आईं. इस आउटफिट ने मलाइका के स्टाइल स्टेटमेंट में चार चांद लगा दिए.


स्टेटमेंट स्लीव्स और प्लंजिंग नेकलाइन ने मलाइका के लुक को हाईलाइट किया. अपने लुक को कंप्लीट करते हुए मलाइका ने गोल्ड स्टेटमेंट नेकपीस, वेवी हेयरडो, ब्लैक फर बैग कैरी किया. स्मोकी आईमेकअप और न्यूड लिप्स ने उनके लुक में चार चांद लगाए.
मलाइका ने इस गेटअप में ढेर सारे पोज दिए. उनका हर एक पोज कमाल का है. सभी में मलाइका बेहद कॉन्फिडेंट दिखीं. मलाइका का ये अल्ट्रा ग्लैमरस अवतार उनके फैंस के बीच छाया हुआ है.


मलाइका का हर लुक वायरल होता है. उनका एयरपोर्ट लुक, जिम लुक, ट्रैडिशनल हो, इंडो वेस्टर्न हो या साड़ी, गाउन, हर आउटफिट मलाइका पर फबता है. उनके जिम लुक्स की काफी चर्चा होती है.
वर्कफ्रंट पर मलाइका अरोड़ा को पिछली बार सुपरमॉडल ऑफ द ईयर 2 में देखा गया था. वे डांस रियलिटी शो इंडियाज बेस्ट डांसर को जज करते भी नजर आई थीं. मलाइका ने कुकिंग शो स्टार वर्सेज फूड में पार्टिसिपेट किया है.
मलाइका अरोड़ा अपने स्टाइल और फिटनेस को लेकर जानी जाती हैं. वे हेल्दी लाइफस्टाइल जीती हैं. मलाइका अपने स्टाइल और फिटनेस से कईयों को इंस्पायर करती हैं. मलाइका का हर पोस्ट वायरल होता है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story