मनोरंजन

दुखी हुईं एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा, मुश्किल हुआ जीना, जानिए वजह

jantaserishta.com
31 Aug 2021 2:58 PM IST
दुखी हुईं एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा, मुश्किल हुआ जीना, जानिए वजह
x

फाइल फोटो 

बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल मलाइका अरोड़ा के बेटे अरहान खान, हायर एजुकेशन के लिए अब्रॉड शिफ्ट हुए हैं। इस बात का खुलासा हाल ही में खुद मलाइका ने अरहान संग एक फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए दी थीं। अरहान को विदेश गए हुए लगभग दो हफ्ते बीत चुके हैं। मलाइका को अक्सर अपने बेटे की याद सताती है। इसी बीच उन्होंने (मलाइका) बताया कि अब वह कैसे अरहान के बिना अपना अकेलापन काट रही हैं।

'इंडियन एक्सप्रेस' से बात करते हुए मलाइका ने बताया, काफी मुश्किल है, लेकिन मैं अभी भी अरहान के आस-पास ना होते हुए जीने की कोशिश कर रही हूं। सच कहूं तो मुझे नहीं लगता कि मुझे कभी भी इस चीज की आदत हो पाएगी'।
आपको बता दें कि जब मलाइका ने अपने बेटे के विदेश जाने की बातें अपने इंस्टाग्राम की थीं तब उन्होंने एक इमोशनल मैसेज भी लिखा था। मलाइका अपने बेटे को फेरवेल देते हुए काफी भावुक लगी थीं। उन्होंने खुद भी स्वीकार करते हुए लिखा था 'अरहान को गुडबाय कहना सबसे मुश्किल है'। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में ये भी लिखा था-'जैसा कि हम एक नई और अनजान यात्रा की शुरुआत करते हैं तो हम घबराहट, भय, उत्तेजना, दूरी और नए अनुभवों से भरे होते हैं। मुझे बस इतना पता है कि मुझे तुम पर गर्व है मेरे अरहान। यह तुम्हारे पंख फैलाने का समय है। उड़ना, ऊंची उड़ान भरना, अपने सभी सपनों को जीना, तुम्हें पहले से ही याद कर रही हूं।'।
18 साल के अरहान खान, एक्टर अरबाज खान के बेटे हैं। कभी मलाइका-अरबाज खान बॉलीवुड के सुपर कपल में गिना जाया करते थे। हालांकि शादी के 19 साल बाद 2017 में दोनों का तलाक हो गया। तलाक के बाद अरहान की कस्टडी मलाइका के हाथों में आ गई। तलाक के बाद से अरहान हमेशा से अपनी मां मलाइका साथ रहे हैं।
मलाइका अक्सर अरहान के साथ अपनी फोटो और वीडियो शेयर किया करती हैं, जो उनके फैंस को काफी पसंद है। मलाइका के काम की बात करें को वह जल्द ही एमटीवी सुपरमॉडल ऑफ द ईयर सीजन 2 में दिखाई देंगी।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story