मनोरंजन

लेग पुलिंग करते दिखे एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर, अनसीन वीडियो हुआ वायरल

Nilmani Pal
4 Dec 2021 4:04 PM GMT
लेग पुलिंग करते दिखे एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर, अनसीन वीडियो हुआ वायरल
x

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) इन दिनों मालदीव में छुट्टियां मना रहे हैं। एक्टर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं जिनमें आप इस कपल को वैकेशन एन्जॉय करते देख सकते हैं। एक तरफ जहां इंडस्ट्री में कपल्स आए दिन शादी कर रहे हैं वहीं दूसरी तरफ ये कपल मालदीव जैसी खूबसूरत लोकेशन पर साथ में एन्जॉय कर रहा है।

अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) अपने फनी सेंस ऑफ ह्यूमर के लिए जाने जाते हैं। चाहे उनका कोई को-स्टार हो, या फिर उनकी गर्लफ्रेंड अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) उनकी टांग खींचना नहीं भूलते हैं। मालदीव में भी अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) अपनी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) की लेग पुलिंग करते दिखाई पड़ रहे हैं। एक्टर ने जो वीडियो शेयर किए हैं उनमें उन्होंने दिखाया है कि किस तरह मलाइका (Malaika Arora) लड़खड़ाते हुए साइकिल चला रही हैं। अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) को चुपके से साइकिल चलाते हुए शूट कर लिया और फिर कैप्शन में लिखा, 'जब उसे कोई अंदाजा नहीं है कि आप उसे शूट कर रहे हैं।' दूसरे वीडियो को शेयर करते हुए मलाइका अरोड़ा ने लिखा, 'साइकिल चलाने में वह बिलकुल भी एक्सपर्ट नहीं है। है क्या?'

अगला वीडियो जिसे मलाइका ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया है वो ब्लैक एंड व्हाइट है। वीडियो में मलाइका साइकिल चलाकर आती दिख रही हैं। फिर जैसे ही वह साइकिल रोकने की कोशिश कर रही होती हैं तो ब्रेक ठीक से नहीं लगा पातीं और फिर किसी तरह वह साइकिल को रोक पाती हैं।



Next Story