मनोरंजन

एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने किया स्विमिंग पूल में मस्ती, वायरल हुई अनसीन वीडियो

Nil dhankar
5 Dec 2021 5:50 PM IST
एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने किया स्विमिंग पूल में मस्ती, वायरल हुई अनसीन वीडियो
x

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ ही साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब चर्चा में रहते हैं। मलाइका और अर्जुन रिलेशनशिप में हैं और अक्सर सोशल मीडिया पर भी एक दूसरे के लिए प्यार जाहिर करते रहते हैं। इन दिनों मलाइका- अर्जुन, मालदीव में छुट्टियां मना रहे हैं और दोनों के फोटोज- वीडियोज भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इस बीच अर्जुन कपूर ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसे फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं। वीडियो में अर्जुन और मलाइका स्विमिंग पूल में मस्ती करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में मलाइका और अर्जुन स्विमिंग पूल में एक्सरसाइज करते दिख रहे हैं।

अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा स्विमिंग पूल में एक्सरसाइज करते दिख रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि अर्जुन और मलाइका, स्विमिंग पूल के अंदर साइक्लिंग करते दिख रहे हैं। इस वीडियो के साथ कैप्शन में अर्जुन ने लिखा, 'जब आपकी गर्लफ्रेंड आपे ट्रेनर से भी ज्यादा सख्त हो।' इसके आगे अर्जुन ने अपने ट्रेनर को टैग करते हुए लिखा- 'देखो मैं छुट्टियों में भी वर्क आउट कर रहा हूं।'

दरअसल इन दिनों मलाइका- अर्जुन, मालदीव में वेकेशन एन्जॉय कर रहे हैं। दोनों के कई फोटोज वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इस बीच मलाइका ने बीते दिन एक वीडियो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया था। ये वीडियो इंस्टाग्राम का एक फिल्टर था, जिस में चेहरे के हिसाब से प्रोफेशन बताया जाता है। मलाइका ने भी इस फिल्टर को ट्राय किया, जिस में उन्हें जवाब मिला कि उन्हें टीचर होना चाहिए। टीचर का जवाब देख मलाइका काफी क्यूट तरीके से रिएक्ट करती हैं। बता दें कि कि मलाइका अरोड़ा अपने जोरदार डांस के साथ ही साथ फिटनेस के लिए भी जानी जाती हैं। मलाइका अक्सर सोशल मीडिया पर अपने छोटे- छोटे वीडियोज शेयर करते हुए फिटनेस टिप्स देती रहती हैं। मलाइका जिम के साथ ही योगा और पिलाटे भी करती हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर मलाइका अलग- अलग योग बताती हैं और साथ ही उनके फायदे भी। मलाइका के इन वीडियोज को फैन्स पसंद करते हैं।


Next Story