मनोरंजन

एक्ट्रेस माही विज के भाई का कोरोना से निधन, सोनू सूद को कहा मदद के लिए शुक्रिया

Shubhra Nandy
8 Jun 2021 6:44 AM IST
एक्ट्रेस माही विज के भाई का कोरोना से निधन, सोनू सूद को कहा मदद के लिए शुक्रिया
x
कोरोना काल में कई लोगों ने अपनों को खो दिया है,

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | कोरोना काल में कई लोगों ने अपनों को खो दिया है, वहीं हाल ही में जानी-मानी टीवी एक्ट्रेस माही विज ने भी एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने इस पोस्ट में बताया कि उन्होंने Covid पॉजिटिव भाई को खो दिया है। इस पोस्ट में माही विज ने सोनू सूद का ए पुराना पोस्ट शेयर किया है, जिसनें उन्होंने बताया था कि वो एक 25 साल के कोरोना मरीज को खोने के बाद बेहद दुखी हैं। ये 25 साल के युवक माही विज के भाई ही थे। अपने भाई के निधन पर इमोशनल पोस्ट शेयर करते हुए माही ने अभिनेता को शुक्रिया भी कहा है।

सोनू सूद ने की थी मदद

माही ने सोनू सूद के लिए कैप्शन में लिखा- 'शुक्रिया सोनू सूद मेरे भाई के लिए बेड दिलाने मे मदद करने के लिए। ऐसे वक्त में जब मेरे पास साहस नहीं था तब आपने मुझे उम्मीद दी। मैं उम्मीद करती थी कि मेरा भाई घर आ जाएगा लेकिन कहीं आप सच के साथ संघर्ष कर रहे थे। मैं आपकी हमेशा आभारी रहूंगी। आपके दिल की उस निष्कपटता की आभारी रहूंगी जो लोगों की मदद करता है। मैं आपकी ताकत की आभारी, आपकी पॉजिटिविटी की और उन हजारों-करोड़ों जरूरतमंदी की मदद करने के लिए आपकी आभारी रहूंगी'
भारती को भी कहा शुक्रिया
सोनू सूद के अलावा माही ने कई और लोगों को उनके भाई की मदद करने के लिए शुक्रिया कहा है। उन्होंने कॉमेडियन भारती सिंह के लिए कहा- 'आपकी पॉजिटिविटी के लिए शुक्रिया, आप मेरे भाई को सभी वीडियोज भेज रही थीं और उसकी सेहत का हाल हर रोज जान रही थीं'।


Next Story