
नई दिल्ली: पंजाब विधानसभा चुनावों से पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस माही गिल (Mahie Gill) आज बीजेपी में शामिल हो गईं. वह हिंदी के साथ साथ पंजाबी फिल्मों में भी जाना पहचाना नाम हैं. देव-डी एक्ट्रेस ने पिछले साल दिसंबर महीने में कांग्रेस प्रत्याशी हरमोहिंदर सिंह के लिए प्रचार किया था. उस वक्त वहां मौजूद प्रेस ने जब उनसे राजनीति में आने को लेकर सवाल किया तो एक्ट्रेस ने इनकार कर दिया था. उन्होंने कहा था कि वह सिर्फ इसलिए प्रचार कर रही हैं क्योंकि कांग्रेस प्रत्याशी बचपन का मित्र है वह सिर्फ इसलिए ही प्रचार कर रही है, राजनीति में आने की कोई मंशा नहीं है.
— Varun SR Goyal (@varunmaddy) February 7, 2022
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





