मनोरंजन

बॉलीवुड स्टार्स की लग्जर‍ी लाइफ: एक्ट्रेस माधुरी ने रेंट पर लिया अपार्टमेंट, हर महीने देना होगा इतना किराया

jantaserishta.com
3 Nov 2021 10:24 AM IST
बॉलीवुड स्टार्स की लग्जर‍ी लाइफ: एक्ट्रेस माधुरी ने रेंट पर लिया अपार्टमेंट, हर महीने देना होगा इतना किराया
x

नई द‍िल्ली: बॉलीवुड स्टार्स की लग्जर‍ी लाइफ किसे नहीं लुभाती है. पर इस लग्जरी के लिए वे भारी कीमत भी चुकाते हैं. माधुरी दीक्ष‍ित भी शानदार लोकेशन में एक अपार्टमेंट के लिए लाखों रुपये खर्च करती हैं. एक रिपोर्ट के मुताबिक माधुरी दीक्ष‍ित मुंबई में एक अपार्टमेंट के लिए महीने का 12.5 लाख रुपये प्रति महीना चुकाती हैं.

Zapkey.com के पास मौजूद माधुरी के इस अपार्टमेंट के कागजात पर किराए और अपार्टमेंट का ब्यौरा दिया गया है. इन डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक माधुरी दीक्ष‍ित ने 3 साल के लिए यह अपार्टमेंट किराए पर लिया है. यह अपार्टमेंट वर्ली के Indiabulls Blu में लोकेटेड है. 29वें फ्लोर पर मौजूद माधुरी का यह अपार्टमेंट 5500 स्क्वायर फीट एर‍िया में फैला है. य‍ह हर साल 5 प्रतिशत एस्केलेशन क्लॉज के साथ आता है.
इस अपार्टमेंट के लिए माधुरी ने 3 करोड़ रुपये का डिपोज‍िट जमा कर दिया है. इस प्रॉपर्टी के तहत उनके पास पांच कवर्ड कार पार्क्स हैं. घर का रेंट अग्रीमेंट 26 अक्टूबर 2021 को रज‍िस्टर किया गया है.
लोकल ब्रोकर्स ने बताया कि यह शानदार Glass Façade बिल्ड‍िंग में लगभग 300 अपार्टमेंट्स हैं. इनमें 2बीएचके, 3बीएचके और 4बीएचके सभी तरह के घर मौजूद हैं. इनकी कीमत 4.5 करोड़ से लेकर 15 करोड़ रुपये तक है. कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो Indiabulls Blue Tower B & C के 10 फ्लोर्स राना कपूर के थे. ये 5000 से 6000 स्कॉवयर फीट में फैले हैं. प्रति स्कॉवयर फीट रेसिडेंश‍ियल यूनिट की कीमत 70 हजार रुपये है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story