मनोरंजन

एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित ने लिया चैलेंज, दिखा ट्रांसफॉर्मेशन LOOK

Triveni
21 April 2021 1:37 AM GMT
एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित ने लिया चैलेंज, दिखा ट्रांसफॉर्मेशन LOOK
x
माधुरी दीक्षित अपने दमदार अभिनय और डांस एक्सप्रेशंस के लिए जानी जाती हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | माधुरी दीक्षित अपने दमदार अभिनय और डांस एक्सप्रेशंस के लिए जानी जाती हैं। इन दिनों वो डांस रियलिटी शो 'डांस दीवाने 3' में बतौर जज नजर आ रही हैं। इसके अलावा माधुरी सोशल मीडिया पर भी अपने कुछ मजेदार वीडियो पोस्ट करती रहती हैं। अब उन्होंने जो वीडियो शेयर किया है निश्चित रूप से आप उसे मिस नहीं करना चाहेंगे।

माधुरी ने लिया चैलेंज
माधुरी दीक्षित का ये वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया है। वीडियो में वो 'बाजरे दा सिट्टा' चैलेंज लेती दिख रही हैं। चैलेंज की शुरुआत तब हुई जब ऑनलाइन क्रिएटर्स ने मेकअप के पहले और मेकअप के बाद के लुक के साथ वीडियो बनाया। बस फिर क्या था 'बाजरे दा सिट्टा' गाने पर ऐसे वीडियो की भरमार देखने को मिली। माधुरी दीक्षित ने भी इस चैलेंज को स्वीकार किया।
दिखा ट्रांसफॉर्मेशन लुक
वीडियो की शुरुआत में माधुरी अपने ग्रीन रूम में बिना मेकअप के बैठी होती हैं। अगली क्लिप में वो अपने ट्रांसफॉर्मेशन लुक में नजर आती हैं जिसमें वो पिंक कलर के गुलाबी लहंगे में होती हैं। इसके साथ उन्होंने डायमंड नेकलेस और इयररिंग्स पहने हैं। गाने में हमेशा की तरह माधुरी के एक्सप्रेशंस कमाल के हैं।

नोरा फतेही के साथ किया डांस
माधुरी का ये लुक 'डांस दीवाने 3' के दौरान का है। ऐसे में साफ है कि शूटिंग से वक्त मिलते ही उन्होंने ये वीडियो बनाया है। बीते दिनों माधुरी ने नोरा फतेही के साथ वीडियो पोस्ट किया था जिसमें दोनों ने 'एक दो तीन' और 'दिलबर' गाने पर डांस करती नजर आईं।
योग करती आईं नजर
हाल ही में माधुरी ने अपनी फोटो पोस्ट की जिसमें वो योग करती दिखीं। माधुरी ने ब्लैक कलर के कपड़े पहने हुए हैं और उन्होंने खुद को दोनों हाथों पर बैलेंस किया हुआ है। माधुरी ने कैप्शन में लिखा- 'योग के साथ अपनी समझ को और बढ़ाना।'


Next Story