मनोरंजन

एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित ने स्टेज पर किया जबरदस्त डांस, फैन्स के साथ-साथ सेलेब्स भी हुए दीवाने... देखें वायरल VIDEO

Triveni
25 Nov 2020 3:25 PM IST
एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित ने स्टेज पर किया जबरदस्त डांस, फैन्स के साथ-साथ सेलेब्स भी हुए दीवाने... देखें वायरल VIDEO
x
बॉलीवुड की सबसे सफल एक्ट्रेस में से एक माधुरी दीक्षित इन दिनों सोशल मीडिया पर खासी एक्टिव हैं.

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| बॉलीवुड की सबसे सफल एक्ट्रेस में से एक माधुरी दीक्षित इन दिनों सोशल मीडिया पर खासी एक्टिव हैं. साथ ही अपनी तस्वीरें और वीडियो को फैन्स के बीच शेयर कर रही हैं. माधुरी दीक्षित के थ्रोबैक डांस वीडियो भी इस दौरान इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहे हैं. माधुरी दीक्षित वैसे भी डांस के दौरान जबरदस्त एक्सप्रेशन के लिए जानी जाती हैं. उन्होंने अपने डांस एक एक्टिंग से लोगों के दिलों में जगह बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. माधुरी दीक्षित का एक डांस वीडियो इंटरनेट पर खूब धमाल मचा रहा है.

माधुरी दीक्षित का यह डांस वीडियो आईफा अवॉर्ड समारोह का है. वीडियो में देखा जा सकता है कि सभी सेलेब्स अपनी फेवरेट एक्ट्रेस के डांस परफॉर्मेंस को देखने के लिए बेताब हैं. तभी माधुरी दीक्षित स्टेज पर आती हैं और अपने सुपरहिट सॉन्ग्स पर धमाकेदार अंदाज में डांस कर समां बांध देती हैं. माधुरी दीक्षित के बारे में कहा जाता है कि वो सभी प्रकार के डांसिंग फॉर्म में निपुण हैं. इस वीडियो में उन्होंने इसका सबूत भी दे दिया.

माधुरी दीक्षित के इस वीडियो को यूट्यूब पर पोस्ट किया गया है. अभी तक इसे एक लाख 13 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुकी है. माधुरी दीक्षित के वर्कफ्रंट की बात करें तो बीते साल वो दो बॉलीवुड फिल्मों में नजर आई थीं, जिसमें कलंक और फिल्म टोटल धमाल शामिल है. दोनों ही फिल्मों में एक्ट्रेस के अंदाज को काफी पसंद किया गया था. इसके अलावा माधुरी दीक्षित ने डांस दीवाने शो को भी जज किया था. इन दिनों भी एक्ट्रेस घर पर रहकर अपने फैंस को डांस के लिए प्रेरित करती रहती हैं.

Next Story