मनोरंजन

एक्ट्रेस की हमशक्ल: कटरीना कैफ जैसी दिखती हैं अलिना राय, आ रहे है फिल्मों के ऑफर, देखें तस्वीरें

jantaserishta.com
18 Nov 2020 11:26 AM IST
एक्ट्रेस की हमशक्ल: कटरीना कैफ जैसी दिखती हैं अलिना राय, आ रहे है फिल्मों के ऑफर, देखें तस्वीरें
x

सोशल मीडिया स्टार और मॉडल अलिना राय के लुक्स काफी कुछ कटरीना से मिलते जुलते हैं। हालांकि उनके लिए यह कॉम्पिलमेंट की तरह है लेकिन अलिना अपनी एक अलग पहचान बनाना चाहती हैं। कई म्यूजिक वीडियोज में नजर आ चुकीं अलिना अब फिल्मों में भी काम कर रही हैं।

यूं तो अलिना सोशल मीडिया पर काफी फेमस हैं लेकिन उन्हें असली पहचान बादशाह के म्यूजिक वीडियो 'कमाल है' से बनी। पिछले साल आए इस वीडियो के बाद लोगों का ध्यान अचानक अलिना पर जाने लगा।

अलिना ने बताया कि जब वह मुंबई आईं तो लोगों ने कहना शुरू किया कि वह कटरीना जैसी लगती हैं। हालांकि अलिना का कहना है कि वह किसी के जैसी नहीं दिखना चाहती हैं बल्कि चाहती हैं कि लोग उन्हें उनके लुक्स से पहचानें।

अलिना ने कहा कि वह कटरीना के काम और मेहनत का बहुत सम्मान करती हैं लेकिन वह चाहती हैं बॉलिवुड में उन्हें कटरीना की हमशक्ल नहीं बल्कि अलिना राय के तौर पर ही पहचाना जाए।

अलिना ने अभी 2 फिल्में 'सॉरी, आई एम लेट' और 'लखनऊ जंक्शन' साइन की हैं। लखनऊ जंक्शन में अलिना राहुल रॉय और जाकिर हुसैन जैसे कलाकारों के साथ दिखाई देंगी। अलिना इसमें लखनऊ की एक जर्नलिस्ट के किरदार में दिखाई देंगी।

अलिना की दूसरी फिल्म 'सॉरी, आई एम लेट' में वह एक बिगड़ैल अमीर लड़की का किरदार निभा रही हैं। इस फिल्म में वह मिथुन चक्रवर्ती के बेटे महाअक्षय और निकिता सोनी के साथ दिखाई देंगी।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story