मनोरंजन
एक्टर कृष्णा की पत्नी ने पूल के किनारे दिए बिकिनी में BOLD पोज, बोलीं- जब मैं ओवरवेट थी तब...
Rounak Dey
5 April 2021 8:37 AM GMT
x
सेलेब्रिटीज की भी प्रतिक्रियाएं मिली हैं। हर कोई कश्मीरा की फिटनेस की जमकर तारीफें करता नजर आ रहा है।
जानी-मानी एक्ट्रेस कश्मीरा शाह अपनी बोल्डनेस को लेकर आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। बीते दिनों टू-पीस में उनका एक बेहद बोल्ड वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हुआ था। वहीं अब एक बार फिर से उनके बिकिनी अवतार ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। कश्मीरा ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर बिकिनी में एक तस्वीर साझा की है, जिसमें वो पूल के किनारे बैठी दिखाई दे रही हैं। वहीं इसके साथ ही कश्मीरा ने अपनी फिटनेस जर्नी भी शेयर की है। अपने कैप्शन में कश्मीरा फैंस को इंस्पॉयर करने की कोशिश करती दिख रही हैं।
कश्मीरा शाह ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। इस फोटो में वो पूल के किनारे बैठी कैमरे के सामने सिजलिंग पोज देती दिखाई दे रही हैं। उन्होंने इस तस्वीर में ब्लैक और कलरफुल बिकिनी पहन रखी है और इस लुक को उन्होंने यलो शेड्स के साथ कंप्लीट किया है। इस तस्वीर में कश्मीर बेहद हॉट दिख रही हैं और उनके अंदाज पर फैंस भी फिदा होते नजर आ रहे हैं। यहां देखें कश्मीरा द्वारा शेयर की गई तस्वीर-
इस फोटो के कैप्शन में कश्मीरा ने अपनी फिटनेस के बारे में बात की है। उन्होंने लिखा- 'जब मैं ओवरवेट थी तो हमेशा बहाने खोजती थी... लेकिम जब मैंने मन बना लिया तो मैंने रास्ता भी निकाल लिया। आप भी ऐसा कर लेंगे'। कश्मीरा के पोस्ट पर उनके फैंस के साथ-साथ कई सेलेब्रिटीज की भी प्रतिक्रियाएं मिली हैं। हर कोई कश्मीरा की फिटनेस की जमकर तारीफें करता नजर आ रहा है।
Next Story