मनोरंजन

यहां स्पॉट हुईं एक्ट्रेस कटरीना कैफ, देखें तस्वीर

jantaserishta.com
22 Jun 2022 1:15 PM IST
यहां स्पॉट हुईं एक्ट्रेस कटरीना कैफ, देखें तस्वीर
x

बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ हाल ही में मुंबई में जिम के बाहर स्पॉट हुईं. खबरों के मुताबिक, विक्की और कटरीना के कोर्ट मैरिज करने की चर्चाएं तेज हैं. दोनों ही 5 दिसंबर को रणथम्बौर सिक्स सेंसेस फोर्ट बरवारा पहुंचेंगे, जहां शादी की रस्में शुरू होंगी. दोनों की शादी में काफी सख्त नियम लागू किए गए हैं. गेस्ट लिस्ट भी अभी तक सामने नहीं आई है. किसी को भी मोबाइल फोन अंदर लेकर जाने की अनुमति नहीं है.

स्पॉट हुईं कटरीना
कटरीना कैफ हाल ही में जिम में पसीना बहाती स्पॉट हुईं. दरअसल, कटरीना की गाड़ी जिम के बाहर नजर आई. इस दौरान उन्होंने पैपराजी को हेलो भी किया. मुंह पर मास्क लगाए कटरीना जिम आउटफिट में नजर आईं. इसके अलावा कहा जा रहा है कि विक्की और कटरीना मीडिया की नजर से बचने के लिए जयपुर एयरपोर्ट से सीधा प्राइवेट हेलीकॉप्टर लेकर वेडिंग वेन्यू पहुंचेंगे.
जिम के बाहर स्पॉट हुईं कटरीना
खबर है कि विक्की और कटरीना के वेडिंग वेन्यू के पास अगर कोई भी ड्रोन नजर आया तो उसे शूट करके गिरा दिया जाएगा. ऐसा सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरों और वीडियो को लीक होने से रोकने के लिए किया जाने वाला है. शादी की तैयारियों के एक करीबी सूत्र ने आजतक को नो फोटो एनडीए के बारे में बताया था. विक्की और कटरीना ने अपनी शादी में आने वाले मेहमानों से नो फोटो एनडीए पर साइन करवाया है.
कोरोना के इस काल में शादी करने वालों की बड़ी परेशानी ओमिक्रोन वैरिएंट बन रहा है. विक्की और कटरीना भी इसे लेकर परेशान हैं. वेडिंग प्लानर से जुड़े सूत्र का कहना है कि विक्की और कटरीना अपनी शादी में सभी को स्टार्स, डायरेक्टर्स और प्रोड्यूसर्स को बुलाना चाहते हैं, लेकिन नए कोविड वैरिएंट की वजह से उन्हें अपने मेहमानों की लिस्ट को छोटा करना पड़ रहा है.



jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story