मनोरंजन

एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने शेयर की हनीमून लोकेशन से पहली तस्वीर

Subhi
19 Dec 2021 2:02 AM GMT
एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने शेयर की हनीमून लोकेशन से पहली तस्वीर
x
नई नवेली दुल्हन कटरीना कैफ अपनी शादीशुदा जिंदगी को एंजॉय कर रही हैं। बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर वह काफी एक्टिव नजर आ रही हैं और शादी से जुड़ी कई तस्वीरें शेयर की हैं।

नई नवेली दुल्हन कटरीना कैफ अपनी शादीशुदा जिंदगी को एंजॉय कर रही हैं। बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर वह काफी एक्टिव नजर आ रही हैं और शादी से जुड़ी कई तस्वीरें शेयर की हैं। उनकी तस्वीरें आते ही वायरल हो गईं। अब कटरीना ने अपने हाथों की मेहंदी दिखाई है। वह दोनों हाथ फ्लॉन्ट कर रही हैं। उन्होंने चूड़ा पहना हुआ है। तस्वीरें देखते ही फैन्स उनके हाथों में लगी मेहंदी में विकी कौशल का नाम ढूंढने लगे। वहीं उनकी इस तस्वीर पर बॉलीवुड सितारों ने भी कमेंट्स किए और प्यार जताया।

कटरीना ने कैप्शन में हार्ट का इमोटिकॉन बनाया। तस्वीर के बैकग्राउंड में समंदर नजर आ रहा है। इसके साथ ही उन्होंने अपने हनीमून के लोकेशन को भी दिखाया। विकी कौशल और कटरीना की शादी के साथ ही उनके हनीमून लोकेशन को लेकर खबरें थीं कि कपल मालदीव रवाना हो जाएगा। तस्वीर से साफ है कि वे मालदीव गए थे। हनीमून से लौटने के बाद विकी और कटरीना ने मुंबई में फोटोग्राफर्स के सामने पोज दिया था।
कटरीना के तस्वीर शेयर करतेही कई फैन्स ने पूछा विकी का नाम कहां है। एक यूजर ने लिखा- 'बहुत सुंदर है और हम विकी का नाम खोज रहे हैं।' एक अन्य ने लिखा- 'विकी का नाम कहां है मेहंदी में।' तो एक यूजर लिखती हैं, इसमें नाम तो नहीं दिख रहा विकी सर का।' एक अन्य ने कहा- 'विकी का नाम खोजने के लिए फोटो को जूम करने की जरूरत है।'
जल्द काम पर लौटेंगी कटरीना
कटरीना जल्द ही सलमान खान के साथ 'टाइगर 3' की शूटिंग शुरू करने वाली हैं। फिल्म का अगला शेड्यूल दिल्ली में शूट किया जाना है। अभिनेत्री जल्द ही दिल्ली के लिए रवाना होंगी। 15 दिनों के इस शेड्यूल में वह सलमान खान के साथ शूटिंग करेंगी। कटरीना के अलावा विकी कौशल भी काम पर लौट गए हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर के साथ बताया कि वह वर्क फ्रंट पर वापसी कर चुके हैं।

Next Story
© All Rights Reserved @ 2023 Janta Se Rishta