मनोरंजन

एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने मनाया बेटी समायरा का बर्थडे, शेयर की दिलचस्प PHOTO

Rounak Dey
12 March 2021 9:51 AM GMT
एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने मनाया बेटी समायरा का बर्थडे, शेयर की दिलचस्प PHOTO
x
दोनों का लंबे समय तक कौर्ट में विवाद भी चल रहा थाl

फिल्म अभिनेत्री करिश्मा कपूर की बेटी समायरा कपूर सोलह वर्ष की हो गई हैl इस मौके पर करिश्मा कपूर ने कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैl इनमें उन्हें केक काटते हुए देखा जा सकता हैl इस मौके पर करिश्मा कपूर ने बेटी समायरा कपूर को एक दिलचस्प मैसेज भी दिया हैl उन्होंने लिखा है, 'तुम हमेशा मेरी छोटी राजकुमारी रहोगीl सोलहवें जन्मदिन पर बधाईl' करिश्मा ने इसके अलावा अपनी बेटी की तस्वीरें भी शेयर की हैल




पहली फोटो समायरा के बचपन की फोटो हैl इसमें वह बहुत खूबसूरत लग रही हैl उन्होंने पिंक कलर का हेयर बैंड पहन रखा है और इसी कलर की फ्रॉक भी पहन रखी हैl इसके अलावा वह स्माइल कर रही हैl अगली फोटो में करिश्मा अपनी बेटी का सोलहवां जन्मदिन मनाती नजर आ रही हैl करिश्मा कपूर 2012 में रिलीज हुई फिल्म 'डेंजरस इश्क' में नजर आई थीl इसके अलावा वह 'मुंबई टॉकीज' और 'जीरो' में भी मेहमान कलाकार के तौर पर नजर आई थील



हाल ही में करिश्मा तिलोतमा शोम और डिनो मोरिया के साथ ओटीटी पर भी डेब्यू किया हैl करिश्मा कपूर फिल्म अभिनेत्री हैंl वह कई फिल्मों में अहम भूमिका निभा चुकी हैंl इसके अलावा वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैl करिश्मा कपूर करीना कपूर की बहन हैl दोनों एक साथ पार्टी करती नजर आती हैl दोनों को कई मौकों पर स्पॉट किया गया है।
करिश्मा कपूर अपने जमाने की लोकप्रिय अभिनेत्री हैl उनकी फिल्में काफी पसंद की जाती थीl उनकी और गोविंदा की जोड़ी प्रसिद्ध थीl दोनों ने कई फिल्मों में अहम भूमिका निभाई थीl करिश्मा कपूर डांस भी अच्छा करती थीl इसके चलते उन्होंने कई गानों पर दमदार परफॉरमेंस दी हैl करिश्मा कपूर की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉरमेंस करती थीl करिश्मा कपूर का संजय कपूर के साथ तलाक हुआ हैl दोनों का लंबे समय तक कौर्ट में विवाद भी चल रहा थाl


Next Story