मनोरंजन

एक्ट्रेस करीना ने साझा की सैफ के साथ 12 साल पुरानी PHOTO, फैंस बोले - ओल्ड इज गोल्ड

Triveni
25 Oct 2020 11:22 AM IST
एक्ट्रेस करीना ने साझा की सैफ के साथ 12 साल पुरानी PHOTO, फैंस बोले - ओल्ड इज गोल्ड
x
करीना कपूर खान ने शनिवार को अपने पति सैफ अली खान संग अपनी एक पुरानी तस्वीर साझा कीं. तस्वीर में ये दोनों एक्रोपॉलिस ऑफ एथेंस की ऊंचाई पर खड़े होकर पोज देते हुए नजर आ रहे हैं

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) ने शनिवार को अपने पति सैफ अली खान (Saif Ali Khan) संग अपनी एक पुरानी तस्वीर साझा कीं. तस्वीर में ये दोनों एक्रोपॉलिस ऑफ एथेंस की ऊंचाई पर खड़े होकर पोज देते हुए नजर आ रहे हैं. अपने इस पोस्ट को कैप्शन देते हुए करीना लिखती हैं, "एक्रोपॉलिस में मैं और मेरा प्यार. एथेंस 2008.

इस पर अपनी प्रतिक्रिया देती हुईं अभिनेत्री टिस्का चोपड़ा लिखती हैं, "बेबो, मुझे यह तस्वीर काफी पसंद है. खुश रहो." उनके एक फैन ने लिखा, "आप दोनों साथ में प्यारे लगते हो." वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- 'ओल्ड इज़ गोल्ड

बता दें की करीना और सैफ ने साल 2012 में शादी की थी. साल 2016 में उन्होंने अपनी जिंदगी में अपने बेटे तैमूर का स्वागत किया और अब ये दोनों फिर से माता-पिता बनने को तैयार हैं. सैफ की अभिनेत्री अमृता सिंह संग पहली शादी हुई थी. इस शादी से उनके दो बच्चे हैं – सारा अली खान और इब्राहिम अली खान.

Next Story