मनोरंजन

एक्ट्रेस करीना कपूर प्रेग्नेंसी के बाद अक्टूबर से शुरू करेंगी फिल्म 'तख्त' की शूटिंग

Subhi
30 Jun 2021 10:02 AM IST
एक्ट्रेस करीना कपूर प्रेग्नेंसी के बाद अक्टूबर से शुरू करेंगी फिल्म तख्त की शूटिंग
x
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान इन दिनों अपना मदरहुड इंजॉय कर रही हैं। हालांकि वह अब काम पर लौटने के लिए एकदम तैयार बैठी हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान इन दिनों अपना मदरहुड इंजॉय कर रही हैं। हालांकि वह अब काम पर लौटने के लिए एकदम तैयार बैठी हैं। रिपोर्ट की मानें तो , करीना जल्द ही अपनी अपकमिंग फिल्म 'तख्त' की शूटिंग करती देखी जाएंगी।

बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के अनुसार, करीना इसी साल आने वाले अक्टूबर महीने में 'तख्त' की शूटिंग शुरू कर देंगी। हालांकि खुद करीना कपूर ने इस बारे में नहीं बताया है। रिपोर्ट की मानें तो, मार्च में इस फिल्म की शूटिंग शुरू होने वाली थी, लेकिन कोरोना वायरस की वजह से ऐसा नहीं हो पाया है।

करीना के अलावा ये सितारे भी हैं फिल्म में

बता दें कि करण जौहर 'तख्त' के जरिए एक बार फिर डायरेक्शन में वापसी कर रहे हैं। यह फिल्म मुगल काल में औरंगजेब और दारा शिकोह के बीच हुई दिल्ली के तख्त की लड़ाई पर आधारित है। फिल्म में करीना के अवाला अनिल कपूर, रणवीर सिंह, विकी कौशल भूमि पेडनेकर और जाह्नवी कपूर जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं।

'कलंक' की असफलता से करण फिल्म में कर रहे हैं देरी?

बत दें कि इससे पहले खबरें थी कि 'कलंक' की असफलता की वजह से करण इस फिल्म पर काम शुरू करने में देरी कर रहे हैं। दरअसल कहा जा रहा है कि करण फिल्म की स्क्रिप्ट पर फिर से काम कर रहे हैं, ताकि इस बार कोई कमी न रह जाए। रिपोर्ट्स में ये भी कहा गया था कि करण जौहर 'कलंक' से मिली प्रतिक्रिया को देखते हुए इस बार कदम इस कदर फूंक-फूंक कर चल रहे हैं कि कलाकारों के लिए उन्होंने वर्कशॉप तक का इंतजाम किया था।

हालांकि बीच में अफवाहें थी कि करण जौहर तख्त का डिब्बाबंद हो गया है। लेकिन करण जौहर ने ऐसी खबरों को महज अफवाह बताया था और कहा था कि वह इस पर जरूर काम करेंगे।

Next Story