मनोरंजन

एक्ट्रेस करीना कपूर ने शेयर की गुलाबी रंग की लिपस्टिक में सेल्फी, तो लोगों ने कहा- 'खौफनाक'...

Shubhra Nandy
1 Dec 2020 11:42 AM IST
एक्ट्रेस करीना कपूर ने शेयर की गुलाबी रंग की लिपस्टिक में सेल्फी, तो लोगों ने कहा- खौफनाक...
x
बॉलीवुड की ‘बेबो’ करीना कपूर खान अपने सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से हमेशा खबरों में रहती हैं.

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| बॉलीवुड की 'बेबो' करीना कपूर खान अपने सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से हमेशा खबरों में रहती हैं. अपनी बेबाकी और अपनी खूबसूरती के लिए मशहूर करीना का लेटेस्ट पोस्ट इस वक़्त खूब चर्चा में हैं. फिल्‍म 'रिफ्यूजी' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने वाली करीना ने गुलाबी रंग की लिपस्टिक लगाकर सबके होश उड़ा दिए हैं.

करीना ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से एक सेल्फी शेयर की, जिसमें उनकी आंखों के ऊपर गुलाबी रंग के शेड्स और होठों पर गुलाबी रंग की लिपस्टिक दिखाई दे रही है. उन्होंने शेयर तस्वीर के कैप्शन में लिखा, "पिंक इन पालमपुर." इस तस्वीर को जहां एक तरफ लोग खूब पसंद कर रहे हैं वहीं दूसरी तरफ लोगों को करीना की ये तस्वीर 'खौफनाक' लग रही हैं.
एक यूजर ने कमेंट बॉक्स में लिखा- 'एक सेकंड के लिए तो डर गया'. दूसरे यूजर ने लिखा- 'क्या आंटी हार्ट अटैक दोगी क्या?' तो अन्य यूजर ने लिखा- 'खौफनाक'. बता दें कि करीना और नन्हे तैमूर हिमाचल प्रदेश में छुट्टियां मना रहे हैं, जहां उनके पति सैफ अली खान अपनी आगामी फिल्म 'भूत पुलिस' की शूटिंग कर रहे हैं.



Next Story