मनोरंजन

एक्ट्रेस करीना कपूर को ऐश्वर्या राय से हुई जलन? ये तस्वीर है सबूत

jantaserishta.com
5 Oct 2021 3:22 PM IST
एक्ट्रेस करीना कपूर को ऐश्वर्या राय से हुई जलन? ये तस्वीर है सबूत
x

नई द‍िल्ली: करीना कपूर खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक शॉर्ट वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में करीना ने पेर‍िस में ना होने पर क्या करना चाह‍िए इस बात को बताया है. उन्होंने यह वीडियो 4 अक्टूबर को शेयर किया था जब ऐश्वर्या राय बच्चन पेरिस के फैशन वीक में शामिल हुई थीं. ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि करीना को कहीं पेर‍िस में ना होने का अफसोस तो नहीं.

पेर‍िस में नहीं तो कैसे करें एंजॉय?
करीना ने हेयर स्टाइलिस्ट Yianni Tsapatori और नैना साहनी का वीड‍ियो शेयर किया था जिसमें वे केक काटते नजर आए. इसी के साथ उन्होंने लिखा- "जब पेरिस में नहीं, तो प्लीज फ्रेंच टोस्ट खाएं". दिलचस्प बात यह है कि करीना के इस पोस्ट से एक दिन पहले रव‍िवार को ऐश्वर्या राय बच्चन ने पेरिस फैशन वीक में Le Defile L'Oreal Paris 2021 Womenswear Spring/Summer 2022 कॉस्मेटिक ब्रांड के लिए रैम्प वॉक किया था. इवेंट से उनकी खूबसूरत तस्वीरें सामने आते ही वायरल हो गई थीं.



करीना कपूर इंस्टा स्टोरी
इसके बाद करीना ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर पेर‍िस में ना होने का मलाल जताते हुए यह वीड‍ियो साझा किया था. अंदाजा लगा सकते हैं कि करीना को इस फैशन वीक में ना जा पाने का दुख तो नहीं हो रहा? क्या करीना कपूर ऐश्वर्या राय बच्चन की ओर तो इशारा नहीं कर रहे हैं? खैर जो भी हो लेकिन ऐश्वर्या ने अपनी अदाओं से इस फैशन वीक में सब को तालियां बजाने के लिए मजबूर कर दिया.
इवेंट में अभ‍िषेक-आराध्या संग पहुंचीं ऐश्वर्या
ऐश्वर्या इस इवेंट में अभ‍िषेक बच्चन और बेटी आराध्या बच्चन के साथ गई थीं. तीनों तीनों का एक वीड‍ियो सामने आया है जिसमें अभ‍िषेक और आराध्या नजर आए. अभ‍िषेक ऑल ब्लैक आउटफ‍िट के साथ ब्लैक ओवरजैकेट में दिखाई दिए. वहीं आराध्या ने फ्लावर प्र‍िंटेड फ्रॉक और रेड कोट पहनी थी. इस तस्वीर में ऐश्वर्या भी ब्लू प्रंटेड आउटफिट में नजर आईं.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story