मनोरंजन

एक्ट्रेस करीना कपूर कोरोना पॉजिटिव

jantaserishta.com
13 Dec 2021 3:57 PM IST
एक्ट्रेस करीना कपूर कोरोना पॉजिटिव
x

मुंबई: कोरोना का खतरा कम जरूर हुआ है लेकिन टला नहीं है. महाराष्ट्र में संक्रमण की दूसरी लहर का सबसे बुरा असर देखने को मिला था जो अब तक जारी है. ताजा जानकारी के मुताबिक एक्ट्रेस करीना कपूर खान और अमृता अरोड़ा कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं.

बीएमसी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक करीना कपूर और अमृता अरोड़ा के सुपर स्प्रेडर होने की भी संभावना जताई जा रही है. यह दोनों काफी अच्छी दोस्त हैं और बॉलीवुड के कई सितारों से लगातार इनकी मुलाकातें होती रही हैं. साथ ही दोनों एक्ट्रेस पिछले कुछ दिनों में बॉलीवुड की कई पार्टियों में शिरकत कर चुकी हैं.
बीएमसी ने इनके कॉन्टैक्ट्स की ट्रेसिंग शुरू कर दी है. इनके कॉन्टैक्ट्स में से कुछ और हस्तियों की रिपोर्ट आज आ सकती है.
वर्क फ्रंट की बात करें तो करीना कपूर जल्द ही लाल सिंह चड्ढा में नजर आएंगी जिसमें अमिर खान उनके को-स्टार होंगे. यह फिल्म अप्रैल 2022 में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story