मनोरंजन
एक्ट्रेस कंगना रनोट ने अब इन शिकायतों पर चुप्पी तोड़ी, कही- ये बड़ी बात
Shubhra Nandy
23 Oct 2020 12:46 PM IST

x
अपनी बेबाकी की वजह से सुर्खियों में रहने वाली फिल्म अभिनेत्री कंगना रनोट इस वक्त कुछ मुश्किलों में घिरी हुई हैं
जनता से रिश्ता वेबडेस्क| अपनी बेबाकी की वजह से सुर्खियों में रहने वाली फिल्म अभिनेत्री कंगना रनोट इस वक्त कुछ मुश्किलों में घिरी हुई हैं। एक तरह जहां कंगना के घर खुशी का माहौल है उनके भाई करण की शादी हुई है तो वहीं दूसरी तरफ कगंना के खिलाफ लगातार कहीं न कहीं से शिकायत दर्ज करवाई जा रही हैं।
हाल ही में एक्ट्रेस के खिलाफ मुंबई के अंधेरी कोर्ट में क्रिमनल शिकायत दर्ज करवाई गई है। कंगना पर मुंबई शहर और मुंबई पुलिस को लेकर नफरत फैलाने के आरोप में ये शिकायत दर्ज करवाई गई है। इसकी सुनवाई 10 नवंबर को होनी है। वैसे इससे पहले भी कंगना के खिलाफ कुछ और शिकायतें दर्ज करवाई जा चुका हैं। एक्ट्रेस ने अब इन शिकायतों पर चुप्पी तोड़ी हैं और जवाब दिया है।ट्विटर के जरिए हर मुद्दे पर अपनी बात रखने वाली कंगना ने ट्वीट्स के जरिए ही अपना गुस्सा ज़ाहिर किया है। इतना ही नहीं अपने ट्वीट में कंगना ने इनटॉलरेंस यानी असहिष्णुता का मुद्दा भी उठाया है। एक्ट्रेस ने लिखा, 'कैंडल मार्च गैंग, अवॉर्ड वापसी गैंग देखो, यही होता है तानाशाही विरोधी क्रांतिकारियों के साथ। आप सब की तरह नहीं, तुमको कोई पूछता भी नहीं। मुझे देखो, मेरे जीवन का एक मतलब है महाराष्ट्र में असली तानाशाही सरकार से लड़ना'।
अगले ट्वीट में कंगना ने लिखा, 'मैं सावरकर, नेता बोस और झांसी की रानी की पूजा करती हूं। आज सरकार मुझे जेल में डालने की कोशिश कर रही है। ये सब मुझे अपनी च्वॉइस को लेकर और कॉन्फीडेंट बना रहा है। जल्द ही जेल में होने का इंतजार कर रही हूं। ये मेरे जीवन का एक अर्थ होगा। जय हिंद'।
कंगना इन दो ट्वीट्स पर नहीं रुकीं और उन्होंने अपने तीसरे ट्वीट में अहिष्णुता का मुद्दा उठा दिया। आखिरी ट्वीट में कंगना ने लिखा, 'जैसे रानी लक्ष्मीबाई का किला तोड़ा था मेरा घर तोड़ दिया, जैसे सावरकर जी को विद्रोह के लिए जेल में डाला गया था मुझे भी जेल भेजने की पूरी कोशिश की जा रही है, इनटॉलरेंस गैंग से जाके कोई पूछे कितने कष्ट सहे हैं उन्होंने ने इस इनटॉलरेंस देश में?'। इस ट्वीट में कंगना ने फिल्म अभिनेता आमिर ख़ान को भी टैग किया है। दरअसल, आमिर ने कुछ साल पहले अहिष्णुता को लेकर एक बयान दिया था। एक्टर ने कहा था कि उनकी पत्नी किरण को लगता है कि देश में अहिष्णुता बढ़ गई है। आमिर के इस बयान पर काफी बवाल भी हुआ था।
Next Story





