मनोरंजन

एक्ट्रेस काजोल को किया गया ट्रोल, किया कुछ ऐसा फैंस भी रह गए हैरान, देखें वीडियो

jantaserishta.com
6 Aug 2021 6:08 PM IST
एक्ट्रेस काजोल को किया गया ट्रोल, किया कुछ ऐसा फैंस भी रह गए हैरान, देखें वीडियो
x

फाइल फोटो 

बॉलीवुड सिलेब्स को फैंस बेपनाह प्यार देते हैं तो उनसे नाराज भी बहुत जल्दी हो जाते हैं। हाल ही में एक ऐसा ही इंसिडेंट सामने आया है जिसमें काजोल के एक वीडियो पर लोगों ने नाराजगी जताई है। 5 अगस्त को काजोल का बर्थडे था। उनके फैंस और फ्रेंड्स ने उनको सोशल मीडिया पर विशेज दीं। वहीं कुछ फैंस उनके घर के बाहर भी पहुंचे। काजोल ने बाहर आकर केक भी काटा। अब उनका वीडियो देखकर कुछ लोग उनको रूड बता रहे हैं।

बी-टाउन की चहेती ऐक्ट्रेस काजोल का बर्थडे 5 अगस्त को था। उनके घर के बाहर कुछ फैंस केक लेकर पहुंचे। काजोल मास्क लगाकर उन लोगों से मिलने आईं और केक भी काटा। काजोल ज्यादा देर नहीं रुकीं केक काटा और हाथ जोड़कर चली गईं। पेंडेमिक को देखते हुए काजोल फैंस से दूर भी थीं। अब सोशल मीडिया पर उनका वीडियो वायरल है। पपराजी विरल भैयानी के इंस्टाग्राम पर लोगों ने काजोल को ट्रोल किया है।
एक फॉलोअर ने लिखा है, वह जरा भी खुश नहीं दिख रहीं... बेचारे लोग अपना टाइम वेस्ट कर रहे हैं। एक और कॉमेंट है, ऐसे लोगों पर पैसा और समय क्यों बर्बाद करते हैं जिनको कद्र ही नहीं है। एक ने लिखा है, गरीब का केक भी नहीं खाई।
अजय देवगन ने काजोल के बर्थडे पर प्यारा पोस्ट किया था। उन्होंने लिखा था, तुम लंबे वक्त से मेरे चेहरे पर मुस्कुराहट ला रही हो... हैपी बर्थडे प्यारी काजोल, इसको उतना ही स्पेशल बनाने की कोशिश करेंगे जितनी कि तुम हो।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story