मनोरंजन

शराब के ऐड में दिखीं एक्ट्रेस काजल अग्रवाल, भड़के लोग, करने लगे ऐसे कमेंट

jantaserishta.com
1 Nov 2021 1:45 PM IST
शराब के ऐड में दिखीं एक्ट्रेस काजल अग्रवाल, भड़के लोग, करने लगे ऐसे कमेंट
x

साउथ से लेकर बॉलीवुड तक का सफर तय करने वाली एक्ट्रेस (South Actress) काजल अग्रवाल (Kajal Aggarwal) ने बीते दिन अपनी शादी की पहली सालगिरह (Kajal Aggarwal Anniversary) मनाई. पिछले साल उन्होंने मुंबई बेस्ड बिजनेसमैन गौतम कीचलू (Gautam Kitchlu) से शादी की थी. जहां दिवाली के सेलिब्रेशन की तैयारी हो रही है. वहीं, एक्ट्रेस काजल अग्रवाल ने इस मौके पर एक शराब का ऐड शूट किया है, जिसकी फोटो भी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है. उसे देखने के बाद लोग सोशल मीडिया पर भड़क गए हैं.

दरअसल, काजल अग्रवाल ने इंस्टाग्राम (Kajal Aggarwal instagram) अकाउंट पर पति गौतम कीचलू के साथ एक फोटो शेयर की है. इसमें देखने के लिए मिल रहा है कि उनके सामने एक शराब की बोतल और गिलास रखी हुई है. तस्वीर में दोनों के बीच ही केमिस्ट्री देखने के लिए मिल रही है. फोटो शेयर करने के साथ ही एक्ट्रेस ने कैप्शन में फेस्टिवल सेलिब्रेट करने के लिए कहा है. उनकी फोटो को सात लाख से भी ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं. लोग उन्हें ट्रोल (Kajal Aggarwal Trolled) कर रहे हैं. एक ने लिखा, 'कोई इंसान हो इतना कैसे गिर सकता है पैसों के लिए वाइन प्रमोट कर रहे हैं. जबकि इनको पता नहीं कि इनके फॉलोअर्स में अधिकतर 18 से 25 साल की ऑडियंश है.' दूसरे ने लिखा, 'अब ऐसे लोग इन सब के बारे में ज्ञान दें! तो कैसे लगेंगे…?' वहीं, एक ने लिखा, 'पैसे कौन देगा. एड्रेस भेज दे रहे हैं आप भिजवा दीजिए.' इसके अलावा एक अन्य ने लिखा, 'लगता है NCB को रेड के लिए भेजना पड़ेगा.' इसी तरह से लोग उनकी फोटो पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं. उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.
बता दें कि काजल अग्रवाल ने बीते दिन ही अपनी शादी की पहली सालगिरह मनाई. उन्होंने पिछले साल पति गौतम कीचलू के साथ शादी की थी. दोनों ने ताज होटल में शादी की थी. कोरोना वायरल के कारण ही इनकी शादी में केवल परिवार के सदस्य और बहुत करीबी दोस्त ही शामिल हो पाए थे. एक्ट्रेस ने ना सिर्फ साउथ की कई सुपरहिट फिल्मों में नजर आ चुकी हैं. बल्कि उन्होंने 'सिंघम', 'स्पेशल 26' और 'मुंबई सागा' जैसी कई बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है. दोनों एक-दूसरे को शादी से पहले 7 साल से जानते थे. 4 साल की फ्रेंडशिप के बाद दोनों ने डेटिंग शुरू की और तीन साल एक-दूसरे को डेट करने के बाद काजल और गौतम कीचलू ने शादी का फैसला किया था.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story