20 बाउंसर्स संग प्रोग्राम में पहुंची एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर, जानिए क्या है वजह

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) सोशल मीडिया सेंसेशन बन गई हैं. उनके आउटफिट्स और लुक्स फैंस को काफी पसंद आते हैं. जाह्नवी को फैंस काफी पसंद करते हैं और उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी तेजी से बढ़ रही है. जाह्नवी की पॉपुलैरिटी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि एक्ट्रेस जहां भी जाती हैं उन्हें देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ती है. ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो हाल ही में लखनऊ (Lucknow) में ऐसा देखने को मिला. जाह्नवी एक इवेंट अटेंड करने के लिए लखनऊ में थीं. वे एक उद्घाटन समारोह का हिस्सा बनने वाली थीं. इस दौरान उनकी एक झलक पाने को इतनी भीड़ इकट्ठा हो गई कि लॉकेशन पर रश मच गया. जाह्नवी वहां ज्यादा देर तक रुक भी ना सकीं.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





