मनोरंजन
एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन ने करवाया HOT फोटोशूट, शार्ट ड्रेस में बिखेरा हुस्न का जलवा
Shubhra Nandy
23 Feb 2021 9:36 AM IST

x
टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन हाल ही में रियलिटी शो बिग बॉस 14 में नजर आई थीं।
जनता से रिश्ता वेबडेसक | टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन(Jasmin Bhasin) हाल ही में रियलिटी शो बिग बॉस 14 में नजर आई थीं। शो में उनके और अली गोनी के लव एंगल भी चर्चा रही। इसी शो के फिनाले में भी वो पहुंची थी और वही अपने लेटेस्ट फोटोशूट (Latest photoshoot) से जैस्मिन ने सोशल मीडिया पर आग लगा दी है। जैस्मिन की लेटेस्ट तस्वीरें तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
दरअसल जैस्मिन ने अपने बिग बॉस 14 फिनाले के ड्रेस में ही लेटेस्ट फोटोशूट कराया है। जिसकी तस्वीरें उन्होंने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में जैस्मिन शार्ट शिमर ऑउटफिट में नजर आ रही हैं। जैस्मिन के लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें बेहद प्यारी हैं।
ओपन स्ट्रेट हेयर , बोल्ड मेकअप, ब्राउन लिपस्टिक और हाई हील्स में जैस्मिन ने अपना लुक कम्प्लीट किया है। जैस्मिन की लेटेस्ट तस्वीरों पर फैन्स भी जमकर लाइक और कमेंट्स की बारिश कर रहे हैं।
बता दें कि जैस्मिन ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। उन्होंने कुछ प्रिंट और टीवी ऐड्स में काम किया और यहीं से उन्हें डायरेक्टर कृष ने फिल्म में ऐक्टिंग का मौका दिया। जैस्मिन ने साल 2011 में तमिल फिल्म 'वानम' (Vaanam) से डेब्यू किया। उनकी यह फिल्म सुपरहिट रही।
जैस्मिन ने इसके बाद कई तेलुगु, तमिल और मलयालम भाषा की फिल्मों में काम किया, जिनमें उनकी ऐक्टिंग को खूब सराहा गया। 2015 में जैस्मिन भसीन ने हिंदी टीवी इंडस्ट्री में एंट्री मारी। टीवी शो 'टशन-ए-इश्क' उनका पहला हिंदी टीवी शो था और इसके लिए उन्हें बेस्ट डेब्यू का गोल्ड अवॉर्ड भी मिला।
इसके बाद जैस्मिन ने 'दिल से दिल तक', 'दिल तो हैपी है जी' और 'नागिन 4' में काम किया। वह 'खतरा खतरा खतरा' और 'खतरों के खिलाड़ी' जैसे पॉप्युलर रियलिटी शोज में भी नजर आ चुकी हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं आए दिन अपनी हॉट तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।
फ़िलहाल तो वो बिग बॉस के लेटेस्ट सीजन के बाद अली गोनी के साथ लव एंगल को लेकर खूब चर्चा में हैं। जैस्मिन और अली की मुलाकात 'खतरों के खिलाड़ी सीजन 9' के दौरान हुई थी। तभी से दोनों के बीच अच्छी बॉन्डिंग है।
Next Story





